IND vs PAK T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत ने पाकिस्तान को 61 रनों हराकर उन्हें धूल चटा दी है। रविवार को भारत और पाकिस्तान के बीच ये मैच कोलंबो के प्रेमादास स्टेडियम में खेला गया।भारत और पाकिस्तान के इस महामुकाबले को देखने के लिए पूरा स्टेडियम दर्शकों से खचाखच भरा हुआ था। लोगों दिल में डर के साथ खुशी भी थी। जैसे-जैसे क्रिकेट आगे बढ़ा वैसे-वैसे भारत ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों पर पकड़ बना ली और उन्हें 61 रनों से बुरी तरह से हरा दिया। इस जीत का जश्न भारत के आम से लेकर खास तक सभी नागरिक मना रहे हैं। इस बीच बॉलीवुड में भी टी 20 वर्ल्ड कप मैच में भारत को मिली जीत का जश्न मनाया गया। ‘धुरंधर’ एक्टर अर्जुन रामपाल से लेकर अजय देवगन तक ने सोशल मीडिया पर अपनी खुशी को जाहिर किया है।
IND vs PAK T20 World Cup 2026 में पाकिस्तान की हार पर क्या बोले ‘धुरंधर’ एक्टर अर्जुन रामपाल
धुरंधर एक्टर अर्जुन रामपाल ने इंस्टाग्रमा पर लिखा, ‘काम पूरा हो गया। सुपर 8 में प्रवेश करने के लिए क्या शानदार प्रदर्शन था! नीली जर्सी वाले पुरुषों को बधाई, हम आपसे प्यार करते हैं। विशेष रूप से बधाई!’
View this post on Instagram
भारत की जीत पर खुशी से झूम उठे अयय देवगन
बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन ने एक्स पर लिखा, यह शानदार टीम जीत को केकवॉच जैसा बना देती है! क्या खेला है!
This brilliant team makes winning look like a cakewalk
Kya khela hai! 🙌🇮🇳#IndVsPak #T20WorldCup2026— Ajay Devgn (@ajaydevgn) February 15, 2026
‘बीसीसीआई पर बहुत गौरवान्वित महसूस हो रहा है’
अनिल कपूर ने एक्स पर खुशी जाहिर करते हुए लिखा, बीसीसीआई पर बहुत गौरवान्वित महसूस हो रहा है। हमने ये कर लिया।

टी 20 वर्ल्ड कप मैच में भारत ने पाकिस्तान को हराया, देख अनुपम देख बोले हर-हर महादेव
वहीं, बॉलीवुड एक्टर अनुमप खेर ने टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को हराने वाली भारतीय क्रिकेट टीम को बधाई दी। इसके साथ ही लिखा, हर-हर महादेव ! जय भोलेनाथ।

आयुष्मान खुराना ने मैच को बताया एक तरफा
आयुष्मान खुराना ने भारत के पाकिस्तान को हराने पर मजेदार रिएक्शन दिया है। उन्होंने एक्स पर लिखा, सबसे ज्यादा इस मैच का इंतजार हो रहा था वो तो एक तरफा निकला।







