---Advertisement---

IND vs SA ICC T20 World Cup 2024 Final: बाराबाडोस में अफ्रीकी फैन्स का भारत को समर्थन! क्या दबाव झेल पाएगी Africa की टीम?

IND vs SA ICC T20 World Cup 2024 Final: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच आज बारबाडोस के Kensington Oval स्टेडियम में टी20 विश्व कप का फाइनल मुकाबला खेला जा रहा है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जून 29, 2024 8:00 अपराह्न

IND vs SA ICC T20 World Cup 2024 Final
Follow Us
---Advertisement---

IND vs SA ICC T20 World Cup 2024 Final: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच आज बारबाडोस के Kensington Oval स्टेडियम में टी20 विश्व कप का फाइनल मुकाबला खेला जा रहा है। इस दौरान भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने पहले टॉस जीत कर बल्लेबाजी का निर्णय लिया है।

टी20 विश्व कप में फाइनल (IND vs SA ICC T20 World Cup 2024 Final) मुकाबले शुरू होने से पहले अफ्रीकी फैन्स के रिएक्शन सामने आए हैं। स्टेडियम के बाहर एकत्रित हुए खई अफ्रीकी क्रिकेट फैन्स ने भारत को समर्थन दिया है। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि क्या साउथ अफ्रीका अपने ही समर्थकों द्वारा भारत को समर्थन देने के बाद इस मुकाबले में दबाव झेल पाएगी?

बाराबाडोस में भारत को मिला समर्थन

बाराबाडोस में आज खेले जा रहे टी20 विश्व कप फाइनल मुकाबले में भारतीय क्रिकेट टीम को अफ्रीकी फैन्स का समर्थन मिलता नजर आया है। समाचार एजेंसी एएनआई की ओर से एक वीडियो जारी किया गया है जिसमें अफ्रीकी फैन्स भारतीय क्रिकेट टीम को अपनी पसंदीदा टीम बता रहे हैं।

अफ्रीकी फैन्स का कहना है कि “हमारी पसंदीदा टीम भारत है क्योंकि इस टीम में दुनिया के कई सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर हैं।”

क्या दबाव झेल पाएगी साउथ अफ्रीका?

साउथ अफ्रीका के लिए एक टर्म इस्तेमाल किया जाता है ‘चोकर्स’, इसका आशय एक ऐसी टीम से है जो बड़े मुकाबलों में बेहतर प्रदर्शन नहीं कर पाती। ऐसे में बाराबाडोस में अफ्रीकन फैन्स द्वारा भारत को समर्थन देने के बाद कई सवाल उठ रहे हैं। क्रिकेट फैन्स का कहना है कि अफ्रीका इस दबाव को नहीं झेल पाएगा।

भारत को पाकिस्तान का समर्थन

बाराबाडोस में खेले जा रहे टी20 विश्व कप फाइनल मुकाबले में आज भारतीय क्रिकेट टीम को प्रतिद्वंदी देश पाकिस्तान का भी समर्थन मिलता नजर आया है।

समाचार एजेंसी IANS द्वारा जारी किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे पाकिस्तान की जर्सी पहने खेल प्रेमी भारत के लिए समर्थन की बात कह रहे हैं। पाकिस्तानी क्रिकेट प्रेमियों का कहना है कि “हम वाशिंगटन DC से हैं और हम यहां भारतीय टीम का समर्थन करने के लिए आए हैं।”

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Tamil Nadu Assembly Elections 2026

मार्च 29, 2026

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026

UPSSSC AGTA Recruitment 2026

मार्च 29, 2026

कल का मौसम 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Indian Economy

मार्च 29, 2026