---Advertisement---

IND vs SL Asia Cup 2023: कुछ यूं डगमगायी श्रीलंकाई पारी , इन 5 बल्लेबाजों ने अपना खाता तक नहीं खोला , वीडियो देख रोमांच से भर जाएंगे आप

IND vs SL Asia Cup 2023: भारत और श्रीलंका के बीच खेले गए एशिया कप फाइनल में श्रीलंकाई टीम भारत के खिलाफ अपने सबसे काम स्कोर पर आउट हो गयी। 5 श्रीलंकाई बल्लेबाज बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए।

Avatar of Ashish Raj

By: Ashish Raj

Published: सितम्बर 17, 2023 9:53 अपराह्न | Updated: सितम्बर 18, 2023 1:32 पूर्वाह्न

IND-SL 2023
Follow Us
---Advertisement---

IND vs SL Asia Cup 2023: भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में खेले गए एशिया कप फाइनल मुकाबले में सिराज और हार्दिक पांड्या ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए श्रीलंकाई बल्लेबाजों को रुला दिया। आपको बता दें की श्रीलंका की टीम इस मैच में महज ओवरों 15.2 में 50 रन बनाकर ऑल आउट हो गयी जो उसका भारत के खिलाफ सबसे कम स्कोर है।

कोलंबो में दिखा सिराज और हार्दिक का करिश्मा

भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो के एम प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए एशिया कप फाइनल में भारतीय गेंदबाजों ने अपना कहर बरपाते हुए श्रीलंकाई बल्लेबाजों की कमर तोड़ दी। आपको बता दें कि मोहम्मद सिराज का रौद्र रूप कोलंबो के मैदान पर दिखा और उन्होंने 7 ओवर गेंदबाजी करते हुए श्रीलंकाई पारी को तहस नहस करते हुए 6 विकेट हासिल किये। सिराज ने एक के बाद एक श्रीलंकाई बल्लेबाजों को आउट कर श्रीलंकाई खेमे में डर का माहौल बना दिया। इसके बाद गेंदबाजी करने आये हार्दिक ने भी फील्ड पर अपनी गेंद की फिरकी में श्रीलंकाई बल्लेबाजों को फंसाते हुए श्रीलंकन पारी का अंत कर दिया। हार्दिक ने अंतिम श्रीलंकाई बल्लेबाज माथीश पथिराना को ईशान के हाथ कैच कराकर श्रीलंकाई पारी का अंत कर दिया।

50 रनों पर ऑल आउट हुई श्रीलंका की टीम

आपको बता दें कि कोलंबो में खेले गए एशिया कप के फाइनल मैच में श्रीलंका की टीम महज 50 रनों पर ऑल आउट हो गयी जो उसका इण्डिया के खिलाफ वनडे इतिहास में अबतक का सबसे कम स्कोर है। श्रीलंका की टीम महज ओवरों में 50 रनों पर ऑलआउट हो गयी। टीम के 5 बल्लेबाज बिना रन बनाये ही शून्य पर पवेलियन लौट गए।टीम के बल्लेबाज कुसल परेरा, सदरसमरविक्रमा, चरित असलंका, दासुन सनाकाऔर प्रमोद मदुसूदन बिना खाता खोले पवेलियन चले गए।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Ashish Raj

Ashish Raj

आशीष बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से M.A में पत्रकारिता की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल आशीष DNP India में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

MS Dhoni

मई 13, 2026

Sai Sudharsan

मई 13, 2026

Hardik Pandya

मई 12, 2026

Shreyas Iyer

मई 12, 2026

Urvil Patel

मई 11, 2026

Bhuvneshwar Kumar

मई 11, 2026