---Advertisement---

IND vs SL:पूर्व क्रिकेटर ने की विराट कोहली को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, इस अनोखे रिकॉर्ड में दर्ज होगा नाम

IND vs SL:आज तीन मैचों के वनडे सीरीज का आखिरी मैच है , जिसमें भारत की टीम ने 2-0 से बढ़त बनाया है। भारत और श्रीलंका के बीच यह मुकबला तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। श्रीलंका की टीम के लिए यह मुकबला जीतना जरुरी है क्योंकि टीम ने अभी तक एक भी ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जनवरी 15, 2023 2:06 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

IND vs SL:आज तीन मैचों के वनडे सीरीज का आखिरी मैच है , जिसमें भारत की टीम ने 2-0 से बढ़त बनाया है। भारत और श्रीलंका के बीच यह मुकबला तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। श्रीलंका की टीम के लिए यह मुकबला जीतना जरुरी है क्योंकि टीम ने अभी तक एक भी मैच नहीं जीता है ऐसे में श्रीलंका की टीम अपने सम्मान के लिए खेलेगी। वहीं यह मैच विराट कोहली के लिए भी काफी अहम है जो कि इस समय बहुत ही खरतनाक बल्लेबाजी करते हुए नजर आ रहे है। मैच शुरू होने से पहले पूर्व क्रिकेटर के द्वारा कोहली को लेकर बड़ा बयान भी सामने आ रहा है ,जो अब काफी चर्चा का विषय बन गया है।

विराट आज फिर जड़ेंगे शतक – वसीम जाफर

विराट कोहली के बारे में बात करते हुए पूर्व भारतीय क्रिकेटर वसीम जाफर ने भविष्यवाणी की है कि विराट कोहली अगर 30 -40 रन बना लेते हैं तो उसके बाद निश्चित रूप से वह शतक लगा सकते हैं। वहीं अपनी भविष्यवाणी को आगे बढ़ाते हुए पूर्व क्रिकेटर ने यह भी कहा है कि टीम इंडिया मैच जीतकर श्रीलंका पर क्लीन स्वीप करेगी। वसीम जाफर की मानें तो कोहली भारत के शानदार खिलाड़ी है ऐसे में वह इस बार भी शतक लगाएंगे। वसीम जाफर ने कहा है कि विराट कोहली 50 -60 रन पर रुकने वाले खिलाड़ी नहीं है अगर 30 -40 रन तक वह रुके रह गए तो निश्चित रूप से शतक जड़ेंगे।

Also Read: IND vs SL: इस दिग्गज प्लेयर के रिकॉर्ड को तोड़ने से चूके Rohit Sharma, तीसरे वनडे मैच में दिखा सकते हैं कारनामा

क्या जयवर्धने को पछाड़ पाएंगे कोहली

विराट कोहली के नाम तो वैसे कई रिकॉर्ड है। अपने प्रदर्शन के दम पर वह हमेशा रिकॉर्ड बनाते रहते हैं ऐसे में आज मौका है एक दिग्गज बल्लेबाज को पछाड़ने का। विराट कोहली अगर शानदार प्रदर्शन करते हुए 63 रन बना लेते है तो वे श्रीलंकाई दिग्गज महेला जयवर्धने को पीछे छोड़ सकते है। श्रीलंकाई दिग्गज महेला जयवर्धने ने अपने वनडे मैच के करियर में 12650 रन बनाए है और वह पांचवे नंबर पर है। ऐसे में अगर आज विराट कोहली 63 रन बना लेते है तो पांचवे नंबर पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाली श्रेणी में शामिल हो जाएंगे।

Also Read: Chest Infection: इन साधारण लक्षणों को कॉमन कोल्ड समझने की न करें भूल, इस बड़ी बीमारी का हो सकता है खतरा

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Lionel Messi

अक्टूबर 7, 2026

Shoaib Malik

अक्टूबर 2, 2026

IND vs WI 2nd ODI

अक्टूबर 1, 2026

Asian Games 2026

सितम्बर 30, 2026

CM Yogi Adityanath

सितम्बर 29, 2026

Asian Games 2026

सितम्बर 29, 2026