---Advertisement---

IND vs SL: वानखेड़े के मैदान पर दहाड़ रहे थे Shivam Mavi, ड्रीम डेब्यू पर कुछ ऐसा रहा परिवार का रिएक्शन, देखें Video

IND vs SL: भारत और श्रीलंका (IND vs SL) के बीच कल रात खेले गए सीरीज के पहले टी20I मैच में टीम इंडिया के लिए अपना पहला इंटरनेशनल मैच खेल रहे तेज गेंदबाज शिवम मावी (Shivam Mavi) ने शानदार गेंदबाजी की और और अपने डेब्यू मैच में ही 4 विकेट हासिल कर लिए। जिसके बाद ...

Read more

Avatar of Himanshu Singh

By: Himanshu Singh

Published: जनवरी 4, 2023 4:02 अपराह्न

IND vs SL
Follow Us
---Advertisement---

IND vs SL: भारत और श्रीलंका (IND vs SL) के बीच कल रात खेले गए सीरीज के पहले टी20I मैच में टीम इंडिया के लिए अपना पहला इंटरनेशनल मैच खेल रहे तेज गेंदबाज शिवम मावी (Shivam Mavi) ने शानदार गेंदबाजी की और और अपने डेब्यू मैच में ही 4 विकेट हासिल कर लिए। जिसके बाद से उनकी हर जगह चर्चा हो रही है। लेकिन इस समय सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें शिवम मावी के पूरे परिवार ने मैच देखा और उनके पहले विकेट पर जमकर जश्न मनाया।

परिवार का कुछ ऐसा रहा रिएक्शन

टीम इंडिया के कप्तान हार्दिक पांड्या ने पहले मैच में टॉस के दौरान बताया कि तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को बुखार है जिसके चलते वह आज का मैच नहीं खेल पाएंगे और उन्होंने शिवम मावी को टीम में जगह दी। टीम इंडिया के युवा तेज गेंदबाज शिवम मावी ने इंडिया के लिए पहले ही मैच में तहलका मचा दिया। डेब्यू मैच में शानदार प्रदर्शन के बाद शिवम मावी के परिवार ने जबरदस्त तरीके से जश्न मनाया। मावी के पहले विकेट के बाद उनके पिता ने खड़े होकर ताली बजाई और सभी परिवार ने खूब चिल्लाया। वानखेड़े के मैदान पर शिवम मावी ने शानदार गेंदबाजी की और उन्होंने 4 ओवर में 22 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किया।

Also Read: RISHABH PANT के बारे में URVASHI RAUTELA की मां ने ऐसा क्या लिखा जिसे देख यूजर्स बोले – ‘बेटी के बाद अब यह भी पीछे पड़ गई’

यहां देखें वीडियो:

टीम इंडिया ने जीता 2 रनों से मैच

टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच खेले गए सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने बहुत ही रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को 2 रनों से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अपने 20 ओवर में 162 रन बनाई। जवाब में श्रीलंका टीम ने अपने 20 ओवर में 160 रनों पर ऑल ऑउट हो गई और दो रनों से मैच हार गई।

Also Read: BBL 2022: 6,6,6,6 एक ही ओवर में 4 छक्के जड़ MARCUS STOINIS ने मचाई तबाही, बल्लेबाजी देख गेंदबाज के छूटे पसीने, देखें VIDEO

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Himanshu Singh

Himanshu Singh

Himanshu Singh is a content writer and journalist. He writes on multiple niches such as National, Politics and Sports.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Stroke

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Arun Jaitley Stadium

फ़रवरी 12, 2026