---Advertisement---

IND vs SL: आखिर क्यों तेज गेंदबाज Umran Malik का खौला खून, खुलेआम Yuzvendra Chahal को दी गाली, देखें Video

IND vs SL: भारत और श्रीलंका (IND vs SL) के बीच खेले खेले गए दूसरे टी20I मैच में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा। लेकिन मैच के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें युवा तेज गेंदबाज उमरान मलिक (Umran Malik) ने अपने सीनियर खिलाड़ी युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) ...

Read more

Avatar of Himanshu Singh

By: Himanshu Singh

Published: जनवरी 6, 2023 1:28 अपराह्न

IND vs SL
Follow Us
---Advertisement---

IND vs SL: भारत और श्रीलंका (IND vs SL) के बीच खेले खेले गए दूसरे टी20I मैच में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा। लेकिन मैच के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें युवा तेज गेंदबाज उमरान मलिक (Umran Malik) ने अपने सीनियर खिलाड़ी युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) को बीच मैच में गाली दे डाली। दूसरे मैच में उमरान मलिक ने 3 विकेट भी हासिल किए लेकिन चहल द्वारा बाउंड्री लाइन पर खराब फील्डिंग के बाद उनका गुस्सा आसमान छू लिया और उन्होंने मैदान पर ही अपना गुस्सा निकाल दिया।

चहल ने कैच छोड़ा और गेंद गई छक्के के लिए

टीम इंडिया के गेंदबाजों की कल के मैच में जमकर धुनाई हुई और श्रीलंका ने 206 रन बना डालें। लेकिन जब श्रीलंका की टीम बल्लेबाजी कर रही थी और 18वें ओवर की पांचवी गेंद पर श्रीलंका के कप्तान दासुन सनाका ने उमरान मलिक की गेंद पर एक बड़ा शॉट खेला और गेंद बाउंड्री लाइन पर खड़े चहल के पास गई और चहल ने पूरा प्रयास किया लेकिन सही समय पर वह अपनी उंगलियों को बंद नहीं कर पाए और गेंद उनकी हाथ से छटक कर छक्के के लिए चली गई। यह देख उमरान मलिक भड़क गए और अपने सीनियर खिलाड़ी को गाली दे दिया। हालांकि, चहल कैच पकड़ भी लेते तो बल्लेबाज आउट नहीं होता क्योंकि उमरान मलिक ने नो बॉल गेंद डाली थी।

Also Read: PAK VS NZ: पहले 10 फील्डरों से बनाया दवाब फिर ISH SODHI की जादुई गेंद ने बल्लेबाज का कर दिया काम तमाम, देखें VIDEO

यहां देखें वीडियो:

https://twitter.com/SaddamAli7786/status/1611018944202297346

तेज गेंदबाजों ने लुटाए जमकर रन

टीम इंडिया के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था और यह निर्णय गलत साबित हुआ और श्रीलंका के बल्लेबाजों ने टीम इंडिया के गेंदबाजों को जमकर पीटा और 206 रन बना दिए। टीम इंडिया के तेज गेंदबाजों का दूसरे मैच में बहुत ही लचर प्रदर्शन रहा और तेज गेंदबाजों ने 12 ओवर में 151 रन लुटा दिए।

Also Read: BBL 2022: 6,6,6,6 एक ही ओवर में 4 छक्के जड़ MARCUS STOINIS ने मचाई तबाही, बल्लेबाजी देख गेंदबाज के छूटे पसीने, देखें VIDEO

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Himanshu Singh

Himanshu Singh

Himanshu Singh is a content writer and journalist. He writes on multiple niches such as National, Politics and Sports.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Stroke

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

फ़रवरी 12, 2026

Ghaziabad Viral Video

फ़रवरी 12, 2026