---Advertisement---

Ind Vs WI 2023: बाप बेटे को धुल चटाने वाले पहले गेंदबाज बने अश्विन, शार्दुल -जडेजा का भी रहा शानदार प्रदर्शन

Ind Vs WI 2023: इन दिनों भारतीय भारतीय टीम वेस्ट इंडीज के साथ डॉमिनिका में पहला टेस्ट मैच खेल रही है। भारत ने वेस्ट की टीम को पहली पारी में महज 150 रनो पर निबटा दिया है। ऐसे में इसी सीरीज के दौरान भारत के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों में से एक रविचंद्रन अश्विन ने वेस्ट इंडीज ...

Read more

Avatar of Ashish Raj

By: Ashish Raj

Published: जुलाई 13, 2023 11:55 पूर्वाह्न

ashwin
Follow Us
---Advertisement---

Ind Vs WI 2023: इन दिनों भारतीय भारतीय टीम वेस्ट इंडीज के साथ डॉमिनिका में पहला टेस्ट मैच खेल रही है। भारत ने वेस्ट की टीम को पहली पारी में महज 150 रनो पर निबटा दिया है। ऐसे में इसी सीरीज के दौरान भारत के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों में से एक रविचंद्रन अश्विन ने वेस्ट इंडीज के तरफ से खेल रहे तेजनारायण चंद्रपाल का विकेट लेने के साथ ही एक ऐसा कारनामा कर दिया है जिसे आजतक कोई भारतीय गेंबाज नहीं कर पाया है।

12 सालों बाद फिर से कमाल

दरअसल अश्विन ने भारत की तरफ से खेलते हुए साल 2011 में वेस्ट इंडीज दौरे पर शिवनारायण चंद्रपाल का विकेट लिया था। आर अश्विन का वह डेब्यू मैच था। अब अपने 93 वे मैच में अश्विन ने 12 सालों बाद शिवनारायण चंद्रपाल के बेटे तेजनारायण चंद्रपाल को आउट करने के साथ ही रिकॉर्ड कायम कर दिया है। अश्विन भारतीय क्रिकेट इतिहास में ऐसे पहले बॉलर बन गए हैं जिन्होंने बाप-बेटे की जोड़ी को अपने करियर के दौरान आउट किया है।

ये भी पढ़ें :Celebs Debut On OTT: शाहिद ही नहीं इन सितारों ने भी ओटीटी पर किया धमाकेदार डेब्यू, एक की सीरीज ने तो बना दिए रिकॉर्ड

700 विकेट लेने वाले तीसरे गेंदबाज

आर अश्विन ने भारत वेस्ट इंडीज के बीच जारी टेस्ट सीरीज में 5 विकेट लेने के साथ ही एलीट क्लब में शामिल हो गए हैं। आपको बता दें कि आर अश्विन ने इसके साथ ही अपने 700 विकेट भी पूरे कर लिए हैं। ऐसा करने वाले वह तीसरे भारतीय गेंदबाज भी बन गए हैं। इससे पहले अनिल कुंबले और हरभजन सिंह ऐसा कमाल कर चुके हैं। आर. अश्विन पिछले महीने खत्म हुए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल का हिस्सा नहीं थे। गौरतलब है कि भारतीय टीम को WTC फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के हाथो शिकस्त का सामना करना पड़ा था।भारत को वेस्ट इंडीज दौरे पर दो टेस्ट सहित, तीन वनडे और 5 टी 20 मैच भी खेलने हैं।

ये भी पढ़ें :Asia Cup 2023: भारतीय टीम एशिया कप खेलने नहीं जायेगी पाकिस्तान, अरुण धूमिल ने की पुष्टि

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Ashish Raj

Ashish Raj

आशीष बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से M.A में पत्रकारिता की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल आशीष DNP India में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

IPL 2026

मार्च 12, 2026

Shahid Afridi

मार्च 12, 2026

Hardik Pandya

मार्च 12, 2026

Kirti Azad

मार्च 11, 2026

Surya Kumar Yadav

मार्च 10, 2026

BCCI

मार्च 10, 2026