---Advertisement---

IND vs WI 2023: क्या टी 20 सीरीज में सूर्यकुमार यादव की जगह इस खिलाड़ी को मिल सकता है मौका?

IND vs WI 2023: टेस्ट और वनडे सीरीज के बाद अब भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी 20 सीरीज का आगाज होने जा रहा है। इस सीरीज में कई नए चेहरे दिखने वाले हैं। टी20 सीरीज का पहला मैच 3 अगस्त को पोर्ट ऑफ स्पेन (त्रिनिदाद) के क्वींस पार्क ओवल में खेला जाएगा। सूर्यकुमार यादव ...

Read more

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

By: DNP न्यूज़ डेस्क

Published: अगस्त 2, 2023 1:02 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

IND vs WI 2023: टेस्ट और वनडे सीरीज के बाद अब भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी 20 सीरीज का आगाज होने जा रहा है। इस सीरीज में कई नए चेहरे दिखने वाले हैं। टी20 सीरीज का पहला मैच 3 अगस्त को पोर्ट ऑफ स्पेन (त्रिनिदाद) के क्वींस पार्क ओवल में खेला जाएगा।

सूर्यकुमार यादव की जगह यह खिलाड़ी प्लेइंग 11 में हो सकता है शामिल


भारत के ताबड़तोड़ बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव अपनी बल्लेबाजी के खास अंदाज के लिए जाने जाते हैं। उनका खेलने का यूनीक स्टाइल का हर कोई दीवाना है पिछले कुछ समय से उनका बल्ला शांत नजर आया है। वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज में भी वह खास जलवा नहीं बिखेर पाए नतीजन अब टीम उनके विकल्प तलाशने में जुटी है। वेस्टइंडीज के खिलाफ 5 टी 20 मैचों के लिए टीम ने कई युवा खिलाड़ियों को स्क्वाड में शामिल किया है जिसमें तिलक वर्मा और यशस्वी जैस्वाल शामिल हैं। अब आशंका जताई जा रही है कि सूर्यकुमार यादव का टीम से पत्ता कट सकता है और उनकी जगह किसी युवा खिलाड़ी को मौका मिल सकता है।

IPL में शानदार प्रदर्शन करने वाले इस खिलाड़ी को मिल सकता सकता है मौका

लगातार बल्ले से फेल साबित हो रहे सूर्यकुमार यादव को उन्ही की IPL टीम का साथी रिप्लेस कर सकता है। यह खिलाड़ी और कोई नहीं बल्कि तिलक वर्मा हैं। बता दें कि IPL 2023 में मुंबई इंडियंस के शानदार प्रदर्शन करने वाले तिलक वर्मा लंबे शॉर्ट्स खेलने की काबिलियत रखते हैं। उनका प्रदर्शन पिछले कुछ समय में काफी अच्छा रहा है जिसकी वजह से उन्हें वेस्टइंडीज दौरे के लिए टीम में शामिल किया है। बता दें कि तिलक वर्मा एक युवा उभरते हुए खिलाड़ी हैं जो भविष्य के लिए टीम के लिए वरदान साबित हो सकते हैं। इस साल IPL में भी उनका प्रदर्शन शानदार रहा, वर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए 11 मैचों में 42.88 की औसत से 343 रन बनाए थे ।

वेस्टइंडीज के खिलाफ टी 20 सीरीज के लिए भारतीय टीम

ईशान किशन (विकेटकीपर), शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (उप कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या (कप्तान), अक्षर पटेल, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, उमरान मलिक, आवेश खान और मुकेश कुमार।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क उत्कृष्ट लेखकों एवं संपादकों का एक प्रशिक्षित समूह है. जो पिछले कई वर्षों से भारत और विदेश में होने वाली महत्वपूर्ण खबरों का विवरण और विश्लेषण करता है.उच्च और विश्वसनीय न्यूज नेटवर्क में डीएनपी हिन्दी की गिनती होती है. मीडिया समूह प्रतिदिन 24 घंटे की ताजातरीन खबरों को सत्यता के साथ लिखकर जनता तक पहुंचाने का कार्य निरंतर करता है
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Hardik Pandya

जून 27, 2026

Viral Video

जून 25, 2026

Deepika Padukone

जून 24, 2026

Nora Fatehi

जून 13, 2026

Gautam Adani

जून 6, 2026

Shreyas Iyer

जून 5, 2026