---Advertisement---

IND vs WI 2023: वेस्टइंडीज के खिलाफ हार्दिक तोड़ सकते हैं इन दिग्गज गेंदबाजों का रिकॉर्ड

IND vs Wi 2023: टेस्ट और वनडे सीरीज के बाद अब भारतीय टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ टी 20 सीरीज में उतरेगी। भारत और वेस्टइंडीज का पहला टी 20 मुकाबला 3 अगस्त को त्रिनिदाद के ब्रयान लारा स्टेडियम में होगा। हार्दिक पंड्या की अगुवाई वाली टीम में कई युवा खिलाड़ी खेलते हुए देखने को मिल सकते ...

Read more

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

By: DNP न्यूज़ डेस्क

Published: अगस्त 3, 2023 4:42 अपराह्न | Updated: अगस्त 4, 2023 11:17 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

IND vs Wi 2023: टेस्ट और वनडे सीरीज के बाद अब भारतीय टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ टी 20 सीरीज में उतरेगी। भारत और वेस्टइंडीज का पहला टी 20 मुकाबला 3 अगस्त को त्रिनिदाद के ब्रयान लारा स्टेडियम में होगा। हार्दिक पंड्या की अगुवाई वाली टीम में कई युवा खिलाड़ी खेलते हुए देखने को मिल सकते हैं। सीरीज के पहले मैच में भारतीय कप्तान के पास एक खास रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका होगा।

रविचंद्रन आश्विन और मिचेल स्टार्क का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं हार्दिक पांड्या

भारतीय कप्तान हार्दिक पांड्या के पास वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टी20 मैच में 150 विकेट पूरे करने का मौका होगा। हार्दिक ने अब तक 185 टी20 पारियों में 148 विकेट झटके हैं। अगर पांड्या यह करने में सफल होते हैं तो आश्विन और स्टार्क का रिकॉर्ड तोड़ने के करीब पहुंच जाएंगे। बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के ऑल राउंडर जेम्स फौकनर के नाम भी टी20 क्रिकेट में 148 विकेट हैं। इसके अलावा अगर बात करें हार्दिक पांड्या के इंटरनेशनल टी20 के आंकड़ों की तो अब तक उन्होंने 69 विकेट लिए हैं। इस मामले में वह केवल आश्विन और स्टार्क से पीछे हैं। आश्विन ने इंटरनेशनल टी20 क्रिकेट में 72 विकेट लिए हैं तो वहीं स्टार्क ने 73 विकेट लिए हैं।

टी 20 इंटरनेशनल मैचों में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड बांग्लादेश के ऑल राउंडर शाकिब अल हसन के नाम है। शाकिब ने 115 पारियों में 140 झटके हैं। वहीं न्यूजीलैंड के टिम साऊदी 134 विकेट के साथ दूसरे नंबर पर हैं। भारत के लिए सबसे ज्युयादा विकेट युजवेंद्र चहल ने लिए हैं। उन्होंने 75 मैचों में 91 विकेट लिए हैं।

संजू सैमसन के पास भी होगा रिकॉर्ड बनाने का मौका

वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टी 20 मैच में संजू सैमसन के पास भी एक खास रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका होगा। दरअसल, संजू सैमसन अपने टी 20 करियर में 6000 रन पूरे करने से महज 21 रन दूर हैं। अगर उन्हें खेलने का मौका मिलता है तो वो भी अपने नाम एक खास रिकॉर्ड कर सकते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क उत्कृष्ट लेखकों एवं संपादकों का एक प्रशिक्षित समूह है. जो पिछले कई वर्षों से भारत और विदेश में होने वाली महत्वपूर्ण खबरों का विवरण और विश्लेषण करता है.उच्च और विश्वसनीय न्यूज नेटवर्क में डीएनपी हिन्दी की गिनती होती है. मीडिया समूह प्रतिदिन 24 घंटे की ताजातरीन खबरों को सत्यता के साथ लिखकर जनता तक पहुंचाने का कार्य निरंतर करता है
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rajkummar Rao

जुलाई 8, 2026

MS Dhoni

जुलाई 7, 2026

Shah Rukh Khan

जुलाई 2, 2026

Virat Kohli

जून 29, 2026

Hardik Pandya

जून 27, 2026

Viral Video

जून 25, 2026