---Advertisement---

Ind Vs WI 2023: हार्दिक पांड्या ने इस क्रिकेट बोर्ड पर फोड़ा अपना गुस्सा, कहा आगे से ऐसा नहीं करें

Ind Vs WI 2023: भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेला गया तीसरा वनडे मैच भारतीय टीम ने 200 रनों से जीतकर तीन वनडे मैचों की श्रृंखला को 2-1 से अपने नाम कर लिया। इस वनडे में भारत की कप्तानी का जिम्मा रोहित शर्मा की जगह हार्दिक पांड्या को दिया गया था। अब हार्दिक ने इस ...

Read more

Avatar of Ashish Raj

By: Ashish Raj

Published: अगस्त 2, 2023 1:36 अपराह्न

Hardik Pandya.
Follow Us
---Advertisement---

Ind Vs WI 2023: भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेला गया तीसरा वनडे मैच भारतीय टीम ने 200 रनों से जीतकर तीन वनडे मैचों की श्रृंखला को 2-1 से अपने नाम कर लिया। इस वनडे में भारत की कप्तानी का जिम्मा रोहित शर्मा की जगह हार्दिक पांड्या को दिया गया था। अब हार्दिक ने इस क्रिकेट बोर्ड पर अपना गुस्सा निकालते हुए कहा हैं कि उन्हें आगे से इस तरह के चीजों को लेकर काम करना चाहिए।

हार्दिक को आया गुस्सा

भारतीय टीम को तीसरे वनडे में जीत दिलाने के बाद भारतीय कप्तान हार्दिक पांड्या काफी गुस्से में नजर आये।उन्होनें मैच के बाद कहा कि वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड को आगे से यह ख्याल रखना चाहिए कि मेहमान टीम को कुछ बेसिक अरेंजमेंट्स के लिए दिक्कत नहीं करनी पड़ें। हार्दिक ने मैच इंटरव्यू में कहा कि, “ब्रायन लारा स्टेडियम दुनिया के बेहतरीन स्टेडियमों में से एक हैं।पहले में काफी कुछ चीजें बदली हैं। पिछली बार जब यहां आया था तो काफी कुछ कमियां थी जिसे दूर किया गया है लेकिन मुझे लगता है कि इसे और भी बेहतर करना चाहिए। आप हमें कोई luxury सुविधा नहीं दें पर कम से कम आधारभूत चीजों का ख्याल रखना ही चाहिए। उम्मीद करता हूं,आगे ऐसे चीजें देखने को मिलेगी।” आपको बता दें कि पांड्या ने 52 गेंदों में नाबाद 70 रनों की पारी खेली थी।

भारत को खेलना है टी 20 सीरीज


भारत और वेस्टइंडीज के बीच 3 अगस्त से टी 20 सीरीज के मैचेस खेले जाएंगे। आपको बता दें कि भारत को वेस्टइंडीज दौरे पर कुल 5 टी 20 मैच खेलने हैं। सीरीज का पहला मैच 3 अगस्त को त्रिनिदाद में खेला जाएगा। आपको बता दें कि भारत और वेस्टइंडीज के बीच अबतक 24 टी 20 मैच खेले जा चुके हैं जिसमें से 17 में भारतीय टीम ने तो वहीं 7 में वेस्टइंडीज की टीम के हाथो जीत नसीब हुई है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Ashish Raj

Ashish Raj

आशीष बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से M.A में पत्रकारिता की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल आशीष DNP India में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 29, 2026

Cristiano Ronaldo

अक्टूबर 29, 2026

CM Hemant Soren

अक्टूबर 27, 2026

Harry Kane

अक्टूबर 27, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 26, 2026

Anushka Sharma and Virat Kohli

अक्टूबर 26, 2026