---Advertisement---

IND vs WI 2023: भारत के बॉलिंग कोच ने इन 2 खिलाड़ियों को लेकर कही बड़ी बात, टीम में मिल सकती है यह जिम्मेदारी

IND vs WI 2023: भारतीय टीम में फिलहाल एक्सपेरिमेंट का दौर चल रहा है। टीम मैनेजमेंट नए-नए खिलाड़ियों को टीम में जगह दे रही है। लगातार बदलावों के बीच टीम के बड़े खिलाड़ी विराट कोहली और रोहित शर्मा फिलहाल टी20 का हिस्सा नहीं हैं। ऐसे में भारतीय टीम के गेंदबाजी के कोच ने दो युवा ...

Read more

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

By: DNP न्यूज़ डेस्क

Published: अगस्त 13, 2023 1:08 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

IND vs WI 2023: भारतीय टीम में फिलहाल एक्सपेरिमेंट का दौर चल रहा है। टीम मैनेजमेंट नए-नए खिलाड़ियों को टीम में जगह दे रही है। लगातार बदलावों के बीच टीम के बड़े खिलाड़ी विराट कोहली और रोहित शर्मा फिलहाल टी20 का हिस्सा नहीं हैं। ऐसे में भारतीय टीम के गेंदबाजी के कोच ने दो युवा खिलाड़ियों को लेकर बड़ी बात कही है।

यशस्वी जायसवाल और तिलक वर्मा को मिल सकती है टीम में नई जिम्मेदारी

आपको बता दें कि भारतीय टीम फिलहाल वेस्टइंडीज के दौरे पर है। टेस्ट और वनडे सीरीज के बाद भारत वेस्टइंडीज के खिलाफ 5 टी 20 मैचों की सीरीज खेल रही है। हार्दिक पांड्या की अगुवाई वाली भारतीय टीम फिलहाल 2-1 से इस सीरीज में पीछे है। तीसरे टी20 मैच में सूर्यकुमार यादव की तूफानी पारी की बदौलत भारत ने मैच में आसानी से जीत हासिल कर ली थी। इसके अलावा बात करें टीम में लगातार हो रहे बदलावों और एक्सपेरिमेंट्स की तो भारतीय टीम एक और तरकीब लगा सकती है। दरअसल, भारत के कोच पारस महाम्ब्रे ने बताया कि भारत के दो स्टार बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और तिलक वर्मा को पार्ट टाइम गेंदबाजों के रूप में इस्तेमाल किया जाएगा।अगर इन दोनों खिलाड़ियों का इस्तेमाल किया जाता है तो यह भारतीय के लिए भविष्य में काफी फायदेमंद साबित हो सकता है।

‘यशस्वी और तिलक’ हैं एशियन गेम्स की टीम का हिस्सा

आपको बताते चलें कि यशस्वी जायसवाल और तिलक वर्मा दोनों ही आगामी एशियन गेम्स टीम का हिस्सा हैं। सितंबर में भारत ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में चीन में होने वाली एशियन गेम्स में भाग लेगा। ऐसे में इन दोनों खिलाड़ियों का इस्तेमाल बतौर गेंदबाज वहां देखने को मिल सकता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क उत्कृष्ट लेखकों एवं संपादकों का एक प्रशिक्षित समूह है. जो पिछले कई वर्षों से भारत और विदेश में होने वाली महत्वपूर्ण खबरों का विवरण और विश्लेषण करता है.उच्च और विश्वसनीय न्यूज नेटवर्क में डीएनपी हिन्दी की गिनती होती है. मीडिया समूह प्रतिदिन 24 घंटे की ताजातरीन खबरों को सत्यता के साथ लिखकर जनता तक पहुंचाने का कार्य निरंतर करता है
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Prithvi Shaw

सितम्बर 18, 2026

Mohsin Naqvi

सितम्बर 14, 2026

Bigg Boss 20

सितम्बर 7, 2026

Viral Video

सितम्बर 4, 2026

Lionel Messi

सितम्बर 1, 2026

Imran Khan

अगस्त 29, 2026