---Advertisement---

ODI World Cup 2023: भारत के पूर्व चीफ सेलेक्टर ने सूर्यकुमार यादव के स्थान को लेकर किया बड़ा दावा

ODI World Cup 2023: भारत में होने वनडे वर्ल्ड कप में बस कुछ ही समय बचा है। ऐसे में सब क्रिकेट एक्सपर्ट्स हर टीम के स्क्वाड को लेकर अनुमान लगा रहे हैं कि किन-किन खिलाड़ियों को टीम में जगह देनी चाहिए और किसे नहीं। इस बीच भारत के पूर्व चीफ सेलेक्टर ने भारत के स्टार ...

Read more

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

By: DNP न्यूज़ डेस्क

Published: अगस्त 11, 2023 4:43 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

ODI World Cup 2023: भारत में होने वनडे वर्ल्ड कप में बस कुछ ही समय बचा है। ऐसे में सब क्रिकेट एक्सपर्ट्स हर टीम के स्क्वाड को लेकर अनुमान लगा रहे हैं कि किन-किन खिलाड़ियों को टीम में जगह देनी चाहिए और किसे नहीं। इस बीच भारत के पूर्व चीफ सेलेक्टर ने भारत के स्टार बल्लेबाज की टीम में जगह को लेकर बड़ा दावा किया है।

पूर्व सेलेक्टर ने बताया क्यों सूर्या को टीम में जगह देनी चाहिए

भारत के पूर्व क्रिकेटर और चीफ सेलेक्टर एमएसके प्रसाद ने सूर्यकुमार यादव को वर्ल्ड कप टीम में रखने की सलाह दी है। प्रसाद ने सूर्यकुमार की जमकर तारीफ की है। प्रसाद के मुताबिक सूर्यकुमार यादव को वनडे टीम में अभी तक उचित भूमिका नहीं दी गई। इसके अलावा प्रसाद ने सूर्यकुमार यादव के आईपीएल प्रदर्शन का भी जिक्र किया है। उनका मानना है कि यादव वाइट बॉल के अच्छे क्रिकेटर हैं। अगर वे टी 20 में नंबर-1 बल्लेबाज बन सकते हैं तो वनडे में भी अच्छा खेलने की काबिलियत उनमे है।

पिछले कुछ समय से बल्ले से नहीं निकले रन

सूर्यकुमार यादव पिछले कुछ समय से खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ हुई वनडे सीरीज में उनके बल्ले से 3 मैचों में महज 78 रन ही निकले थे। इसके अलावा ेस्टइंडीज़ के खिलाफ जारी टी 20 सीरीज के पहले दो मैचों भी उनका बल्ला खामोश था। हालांकि तीसरे टी 20 मैच में उन्होंने 44 गेंदों पर 83 रन की ताबड़तोड़ पारी खेलकर फॉर्म में वापसी के संकेत दिए थे। ऐसे में यह देखना होगा कि आने वाले मैचों में उनका प्रदर्शन किस तरह का रहता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें।आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो पर सकते हैं।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क उत्कृष्ट लेखकों एवं संपादकों का एक प्रशिक्षित समूह है. जो पिछले कई वर्षों से भारत और विदेश में होने वाली महत्वपूर्ण खबरों का विवरण और विश्लेषण करता है.उच्च और विश्वसनीय न्यूज नेटवर्क में डीएनपी हिन्दी की गिनती होती है. मीडिया समूह प्रतिदिन 24 घंटे की ताजातरीन खबरों को सत्यता के साथ लिखकर जनता तक पहुंचाने का कार्य निरंतर करता है
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Lionel Messi

अक्टूबर 7, 2026

Shoaib Malik

अक्टूबर 2, 2026

IND vs WI 2nd ODI

अक्टूबर 1, 2026

Asian Games 2026

सितम्बर 30, 2026

CM Yogi Adityanath

सितम्बर 29, 2026

Asian Games 2026

सितम्बर 29, 2026