---Advertisement---

Ind Vs WI 2023: वेस्टइंडीज से ग्लोबल चार्टर फ्लाइट में सवार होकर भारत पहुंचा यह क्रिकेटर , वायरल तस्वीर देख लोग भड़के

Ind Vs WI 2023: भारत के विस्फोटक बल्लेबाज विराट कोहली वेस्टइंडीज से भारत के लिए रवाना हो गए हैं। अब ऐसे में इन दिनों विराट की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है जिसमें यह साफ़ देखा जा सकता है कि विराट ग्लोबल चार्टर प्लेन का आनंद उठा रहे हैं। सोशल मीडिया ...

Read more

Avatar of Ashish Raj

By: Ashish Raj

Published: अगस्त 4, 2023 11:12 पूर्वाह्न | Updated: अगस्त 4, 2023 3:58 अपराह्न

virat....
Follow Us
---Advertisement---

Ind Vs WI 2023: भारत के विस्फोटक बल्लेबाज विराट कोहली वेस्टइंडीज से भारत के लिए रवाना हो गए हैं। अब ऐसे में इन दिनों विराट की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है जिसमें यह साफ़ देखा जा सकता है कि विराट ग्लोबल चार्टर प्लेन का आनंद उठा रहे हैं।

सोशल मीडिया पर लोगों ने निकाली भड़ांस

भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली की एक तस्वीर इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। इसमें विराट ग्लोबल चार्टर फ्लाइट के अंदर बैठकर प्लेन का आनंद उठाते दिख रहे हैं। इस तस्वीर को खुद विराट ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की है। अब जाकर फैंस इस तस्वीर को देखकर अलग-अलग रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि, “एक तरफ विराट एनवायरनमेंट को लेकर इतने संजीदगी से बात करते हैं और दूसरी तरफ खुद चार्टर प्लेन का इस्तेमाल कर पॉल्यूशन लेवल को बढ़ावा दे रहे हैं।” कुछ लोग विराट के इस काम को डबल स्टैंडर्स कह रहे हैं।

तीसरे वनडे में दिया गया था आराम

भारत के हुनरमंद बल्लेबाजों में से एक विराट कोहली को भारत-वेस्टइंडीज तीसरे वनडे के दौरान आराम दिया गया था। विराट और रोहित शर्मा तीसरे वनडे में खेलते नजर नहीं आये थें। आपको बता दें कि युवा खिलाड़ियों को मौक़ा देने के कारण इन दो सीनियर प्लेयर्स को प्लेइंग 11 में नहीं रखा गया था। हालांकि तीसरे वनडे के दौरान विराट की एक वीडियो जमकर वायरल हुई थी जिसमें वह सुब्स्टीट्यूट फील्डर की भूमिका में मैदान पर उतरे थें।

भारत-वेस्टइंडीज टेस्ट रहा स्पेशल मोमेंट

आपको बता दें कि भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेला गया टेस्ट मैच विराट के लिए ख़ास पलों में से एक रहा। इस दौरान विराट ने एक और जहां अपने करियर का 29 वां टेस्ट शतक जड़ा तो वहीं दूसरी ओर उन्होंने क्वींस पार्क ओवल में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच के दौरान अपना 500 वां अंतर्राष्ट्रीय मैच भी पूरा किया।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Ashish Raj

Ashish Raj

आशीष बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से M.A में पत्रकारिता की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल आशीष DNP India में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Hardik Pandya

जून 27, 2026

Viral Video

जून 25, 2026

Deepika Padukone

जून 24, 2026

Nora Fatehi

जून 13, 2026

Gautam Adani

जून 6, 2026

Shreyas Iyer

जून 5, 2026