---Advertisement---

Ind Vs WI 2023: वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड ने जारी किया एकदिवसीय मैचों के लिए प्लेयर्स लिस्ट, ये बड़े सितारे हुए टीम से बाहर

Ind Vs WI 2023: भारत और वेस्ट इंडीज के बीच 27 जुलाई से शुरू हो रहे वनडे मैचों के लिए वेस्ट इंडीज क्रिकेट बोर्ड ने खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में बड़े नामों को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। जेसन होल्डर और निकोलस पूरन बाहर वेस्टइंडीज और भारत के ...

Read more

Avatar of Ashish Raj

By: Ashish Raj

Published: जुलाई 25, 2023 5:58 अपराह्न | Updated: जुलाई 25, 2023 6:33 अपराह्न

IND VS WI
Follow Us
---Advertisement---

Ind Vs WI 2023: भारत और वेस्ट इंडीज के बीच 27 जुलाई से शुरू हो रहे वनडे मैचों के लिए वेस्ट इंडीज क्रिकेट बोर्ड ने खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में बड़े नामों को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है।

जेसन होल्डर और निकोलस पूरन बाहर

वेस्टइंडीज और भारत के बीच होने वाले वनडे सीरीज के लिए वेस्टइंडीज की क्रिकेट बोर्ड ने खिलाड़ियों के प्लेइंग 11 का एलान कर दिया गया है। इसमें दो बड़े नामों को जगह नहीं मिली है जिसमे जेसन होल्डर और निकोलस पूरन का नाम शामिल है। वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाजों में से एक शिमरॉन हेटमायर और ओशेन थॉमस की टीम में वापसी हो गयी है। आपको बता दें कि इस सूची में बाएं हाथ के गेंदबाज गुडाकेश मोती की भी टीम में वापसी हुई है।

West Indies PlayingXI: शाई होप (कप्तान), रोवमन पॉवेल (उप कप्तान), जेडन सील्स,, एलिक अथानाजे, रोमारियो शेफर्ड, गुडाकेश मोती, काइल मेयर्स, यानिक कैरियाह, कीसी कार्टी, डोमिनिक ड्रेक्स, शिमरोन हेटमायर, अल्जारी जोसेफ, ब्रैंडन किंग, केविन सिंक्लेयर, ओशेन थॉमस।

India Playing XI: रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पांड्या (उपकप्तान), रवींद्र जडेजा , ऋतुराज गायकवाड़,शार्दुल ठाकुर, विराट कोहली, कुलदीप यादव , युजवेंद्र चहल, सूर्यकुमार यादव, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), शुभमन गिल, अक्षर पटेल, जयदेव उनादकट, मोहम्मद सिराज, उमरान मलिक, मुकेश कुमार।

हेड-टू-हेड में आगे भारतीय टीम

भारत और वेस्ट इंडीज की टीम के बीच पहला वनडे मुकाबला 27 जुलाई को बारबाडोस में खेला जाएगा वहीं दूसरा वनडे मैच भी 29 जुलाई को बारबाडोस के मैदान पर ही खेला जाना है। तीसरा और आखिरी वनडे मैच तोरोबा के मैदान पर 1 अगस्त को खेला जाएगा। भारत और वेस्टइंडीज के बीच अब तक इतिहास में कुल 136 वनडे मुकाबले खेले गए हैं जिसमें से भारतीय टीम ने 67 तो वहीं वेस्टइंडीज की टीम ने 63 बार बाजी मारी है। हेड-टू-हेड में भारतीय टीम ने बढ़त कायम किया हुआ है। भारत और वेस्टइंडीज के बीच आखिरी वनडे मुकाबला साल 2022 के जुलाई महीने में हुआ था जहां भारतीय टीम ने सीरीज को 3-0 से जीतने में कामयाबी पायी थी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Ashish Raj

Ashish Raj

आशीष बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से M.A में पत्रकारिता की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल आशीष DNP India में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Prithvi Shaw

सितम्बर 18, 2026

Mohsin Naqvi

सितम्बर 14, 2026

Bigg Boss 20

सितम्बर 7, 2026

Viral Video

सितम्बर 4, 2026

Lionel Messi

सितम्बर 1, 2026

Imran Khan

अगस्त 29, 2026