---Advertisement---

Ind Vs WI 2023: रोहित ने आखिर सातवें नम्बर पर क्यों की बल्लेबाजी, राज से उठ गया पर्दा

Ind Vs WI 2023: भारत और वेस्टइंडीज के बीच बारबाडोस में खेला गया पहले वनडे मैच को जीतकर भारतीय टीम ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। भारत ने वेस्टइंडीज को पहले वनडे में 5 विकेटों से हरा दिया। आपको बता दें कि सीरीज का दूसरा वनडे 29 जुलाई को बारबाडोस में ही ...

Read more

Avatar of Ashish Raj

By: Ashish Raj

Published: जुलाई 28, 2023 11:29 पूर्वाह्न

ROHIT
Follow Us
---Advertisement---

Ind Vs WI 2023: भारत और वेस्टइंडीज के बीच बारबाडोस में खेला गया पहले वनडे मैच को जीतकर भारतीय टीम ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। भारत ने वेस्टइंडीज को पहले वनडे में 5 विकेटों से हरा दिया। आपको बता दें कि सीरीज का दूसरा वनडे 29 जुलाई को बारबाडोस में ही खेला जाएगा। इस बीच भारत के विस्फोटक ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा 7 वें नम्बर पर बैटिंग करकर सबको हैरान कर दिया।

पहले वनडे में भारतीय बैटिंग लाइनअप में बदलाव

भारत और वेस्टइंडीज के बीच बारबाडोस में खेले गए पहले वनडे के दौरान काफी कुछ परिवर्तन देखने को मिला। भारतीय बैटिंग लाइनअप पूरी तरह से बदली नजर आयी। आपको बता दें कि भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने सबको चौंकाते हुए नम्बर 7 पर बैटिंग करने का फैसला किया। इस मैच में ओपनिंग के लिए ईशान किशन और शुभमण गिल को भेजा गया। इस दौरान ईशान ने बेहतरीन अर्धशतकीय पारी खेली।भारतीय युवा बल्लेबाज ईशान ने इस दौरान 52 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। ईशान के बाद भारतीय बल्लेबाजों में सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा और कुलदीप यादव बैटिंग करने आएं ।

लगातार वेस्टइंडीज पर दर्ज की 9 वीं जीत

भारत ने इस वनडे मैच में जीत के साथ वेस्टइंडीज की टीम पर लगातार 9 वीं जीत दर्ज की। आपको बता दें कि भारत ने वेस्टइंडीज को 2022 के जुलाई महीने में आखिरी बार हराया था। तब भारतीय टीम ने तीन मैचों की वनडे सीरीज को 3-0 से अपने नाम किया था।वेस्टइंडीज की टीम इन दिनों अपने सबसे खराब दौर से गुजर रही है। आपको बता दें कि जिम्बाम्बे में खेले गए वर्ल्ड कप क्वालीफायर मैच में स्कॉटलैंड की टीम ने वेस्टइंडीज को हराकर आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 में खेलने के सपने को चकनाचूर कर दिया था। भारत और वेस्ट इंडीज की रिकॉर्ड की बात करें तो अब तक दोनों टीमों के बीच कुल 139 मुकाबले खेले जा चुके हैं जिसमे से भारतीय टीम ने 70 तो वहीं वेस्टइंडीज की टीम ने 63 मुकाबलों में जीत दर्ज करने में सफलता पायी है। 2 मुकाबलों का कोई नतीजा नहीं निकला है जबकि दो मैच टाई रहें हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Ashish Raj

Ashish Raj

आशीष बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से M.A में पत्रकारिता की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल आशीष DNP India में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

MI Vs KKR IPL 2026

मार्च 29, 2026

RCB Vs SRH IPL 2026

मार्च 29, 2026

Virat Kohli

मार्च 29, 2026

MS Dhoni

मार्च 28, 2026

Mohsin Naqvi

मार्च 28, 2026

Tejasvi Surya

मार्च 27, 2026