---Advertisement---

IND W vs Ban W 2023:बांग्लादेश दौरे के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम का एलान, ऋचा घोष सहित इन बड़े खिलाड़ियों की छुट्टी

IND W vs Ban W 2023: भारतीय महिला क्रिकेट टीम को आने वाले समय में बांग्लादेश के साथ टी-20 और वनडे सीरीज खेलने हैं। ऐसे में अब बीसीसीआई ने टीम का भी एलान कर दिया है। सबसे जो अचंभित करने वाली बात रही वो यह कि इसमें कुछ अनुभवी खिलाड़ियों को मौक़ा नहीं दिया गया ...

Read more

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

By: DNP न्यूज़ डेस्क

Published: जुलाई 3, 2023 12:42 अपराह्न

IND VS BAN
Follow Us
---Advertisement---

IND W vs Ban W 2023: भारतीय महिला क्रिकेट टीम को आने वाले समय में बांग्लादेश के साथ टी-20 और वनडे सीरीज खेलने हैं। ऐसे में अब बीसीसीआई ने टीम का भी एलान कर दिया है। सबसे जो अचंभित करने वाली बात रही वो यह कि इसमें कुछ अनुभवी खिलाड़ियों को मौक़ा नहीं दिया गया है। भारतीय टीम को अपने सभी मैच बांग्लादेश के शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम ,मीरपुर में खेलना है।

नए खिलाड़ियों को मिली जगह

चयन समिति ने नए खिलाड़ियों को इसमें मौक़ा दिया है। केरल की ऑल राउंडर मिन्नू मणि, आंध्र-प्रदेश की अनुषा बरेडडी और उत्तर प्रदेश की राशि कन्नौजिया को टी-20 और वनडे के लिए बुलाया गया है। सबसे अचंभित करने वाली बात यह रही कि इसमें कुछ अनुभवी खिलाड़ियों को मौक़ा नहीं दिया गया है,जिसमे रेणुका सिंह,ऋचा घोष, अनुभवी ऑलराउंडर शिखा पांडे और बाएं हाथ की स्पिनर राजेश्वरी गायकवाड़ का नाम शामिल है। गौरतलब है कि भारतीय टीम का बांग्लादेश दौरा काफी महत्वपूर्ण होने वाला है क्योंकि इसके बाद टीम को ऑस्ट्रेलिया ,इंग्लैंड और न्यूज़ीलैंड के साथ मैच खेलना है। इस दौरे पर हरमनप्रीत कौर को टी -20 और वनडे टीम का कप्तान बनाया गया है जबकि स्मृति मंधना उपकप्तान होंगी।

ये भी पढ़ें:Health Tips: जेंडर बदलवाते समय इन दिक्कतों का करना पड़ता है सामना , जानें एक्सपर्ट के खास सुझाव

कब-कब होंगे मैच

भारतीय टीम को बांग्लादेश दौरे पर सबसे पहला मैच 9 जुलाई को खेलना है जो कि टी-20 मैच होगा। इसके बाद दो और टी-20 मैच 11और 13 जुलाई को खेले जायेंगे। इसके बाद भारत को क्रमश 16 जुलाई ,19 जुलाई और 22 जुलाई को तीन वनडे मैच खेलने हैं।इन दिनों भारतीय महिला टीम का प्रदर्शन मिला-जुला रहा है ।भारतीय  टीम के हालिया प्रदर्शन को अगर देखा जाये तो टीम ने टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल  में स्थान बनाया था जहां उसे ऑस्ट्रेलिया के हाथो शिकस्त झेलनी पड़ी थी, तो वही एशिया  कप में  जीत हासिल की थी ।अब ऐसे में देखना होगा कि भारतीय टीम आने वाले समय में कोई बड़ा कारनामा कर पाने में कामयाब हो पाती है या नहीं।

ये भी पढ़ें:जीतने के बाद भी कंगाल पाकिस्तान ने नहीं दिए टी -20 वर्ल्ड कप के पैसे, बॉलर Saeed Ajmal ने किया चौंका देने वाला खुलासा

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क उत्कृष्ट लेखकों एवं संपादकों का एक प्रशिक्षित समूह है. जो पिछले कई वर्षों से भारत और विदेश में होने वाली महत्वपूर्ण खबरों का विवरण और विश्लेषण करता है.उच्च और विश्वसनीय न्यूज नेटवर्क में डीएनपी हिन्दी की गिनती होती है. मीडिया समूह प्रतिदिन 24 घंटे की ताजातरीन खबरों को सत्यता के साथ लिखकर जनता तक पहुंचाने का कार्य निरंतर करता है
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Prithvi Shaw

सितम्बर 18, 2026

Mohsin Naqvi

सितम्बर 14, 2026

Bigg Boss 20

सितम्बर 7, 2026

Viral Video

सितम्बर 4, 2026

Lionel Messi

सितम्बर 1, 2026

Imran Khan

अगस्त 29, 2026