---Advertisement---

IND W vs PAK W: Jemimah Rodrigues और Virat Kohli के इन शॉट ने तोड़ा पूरे पाकिस्तान क्रिकेट प्रेमियों के दिल, देखें Video

IND W vs PAK W: भारत और पाकिस्तान के बीच जब भी कोई मैच खेला जाता है तो दोनों देशों के खिलाड़ियों के साथ-साथ सभी क्रिकेट प्रेमियों के लिए भी किसी त्योहार से कम नहीं होता है और जब क्रिकेट मैच हो तो उत्साह दोगुना हो जाता है। वहीं, कल विमेंस टी20 वर्ल्ड में भारत ...

Read more

Avatar of Himanshu Singh

By: Himanshu Singh

Published: फ़रवरी 13, 2023 12:32 अपराह्न

IND W vs PAK W
Follow Us
---Advertisement---

IND W vs PAK W: भारत और पाकिस्तान के बीच जब भी कोई मैच खेला जाता है तो दोनों देशों के खिलाड़ियों के साथ-साथ सभी क्रिकेट प्रेमियों के लिए भी किसी त्योहार से कम नहीं होता है और जब क्रिकेट मैच हो तो उत्साह दोगुना हो जाता है। वहीं, कल विमेंस टी20 वर्ल्ड में भारत और पाकिस्तान महिला टीम (IND W vs PAK W) के बीच मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले में भारतीय टीम ने शानदार जीत हासिल की और टीम को जीत दिलाने में जेमिमा रोड्रिग्स (Jemimah Rodrigues) ने शानदार पारी खेली। लेकिन मैच खत्म होने के बाद ICC ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें जेमिमा रोड्रिग्स और विराट कोहली (Virat Kohli) की बेहतरीन पारी के कुछ शॉट हैं जिसने सभी पाकिस्तान क्रिकेट प्रेमियों के दिल तोड़े हैं।

ICC ने शेयर किया वीडियो

इंटरनेशनल क्रिकेट कॉउंसिल (ICC) ने पिछले साल खेली गई टी20 वर्ल्ड कप 2022 में पाकिस्तान के खिलाफ विराट कोहली की बेहतरीन पारी और कल विमेंस टी20 वर्ल्ड में भारत और पाकिस्तान महिला टीम खेले गए मैच में जेमिमा रोड्रिग्स की शानदार पारी का वीडियो शेयर किया। जिसमें दोनों खिलाड़ियों द्वारा अपनी इस पारी में खेले गए मैच जिताऊ पारी में बेहतरीन शॉट का जिक्र किया है। साथ ही कैप्शन में लिखा कि, ‘पाकिस्तान के खिलाफ भारत #T20WorldCup मैच जीतना।’ इन दोनों खिलाड़ियों की पारी की वजह से पाक टीम को पुरुष और महिला टीम को हार का सामना करना पड़ा।

Also Read: IND vs AUS: कंगारुओं की अब खैर नहीं! बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का तीसरा मैच अब धर्मशाला में नहीं इस खूबसूरत स्टेडियम में खेला जाएगा

यहां देखें वीडियो:

दोनों खिलाड़ियों ने खेली बेहतरीन पारी

ऑस्ट्रेलिया में खेले गए पुरुष वर्ल्ड कप 2022 में पाकिस्तान के खिलाफ विराट कोहली ने नाबाद 82 रनों की पारी खेली थी और हारे हुए मैच का रुख बदला और टीम इंडिया को चार विकेट से जीत दिलाई थी। वहीं, विराट कोहली ने अपनी पारी के दौरान 6 चौके और 4 छक्के भी लगाए थे। वहीं, बात करे महिला वर्ल्ड कप में तो जेमिमा रोड्रिग्स ने भी नाबाद 53 रनों की पारी खेली और इस दौरान उन्होंने 8 चौके लगाए और टीम इंडिया को 7 विकेट से जीत दिलाई।

Also Read: BPL 2023: Mohammad Rizwan बने Superman, छलांग लगाकर एक हाथ से पकड़ा शानदार कैच, देखें Video

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Himanshu Singh

Himanshu Singh

Himanshu Singh is a content writer and journalist. He writes on multiple niches such as National, Politics and Sports.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Energy Drink

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026

Blood in Urine

मार्च 29, 2026

Weight Loss

मार्च 29, 2026

Viral Video

मार्च 29, 2026