---Advertisement---

IND W vs WI W: केपटाउन में फिर लहरा भारतीय तिरंगा, महिला टीम ने वेस्टइंडीज को 6 विकेट से रौंद कर हासिल की लगातार दूसरी जीत

IND W vs WI W: साउथ अफ्रीका में खेले जा रहे विमेंस टी20 वर्ल्ड (Womens T20 World Cup 2023) में आज केपटाउन के मैदान पर भारतीय महिला और वेस्टइंडीज महिला टीम (IND W vs WI W) के बीच इस वर्ल्ड कप का 9वां मुकाबला खेला गया। इस मैच में वेस्टइंडीज टीम की कप्तान हेले मैथ्यूज ...

Read more

Avatar of Himanshu Singh

By: Himanshu Singh

Published: फ़रवरी 15, 2023 9:37 अपराह्न

IND W vs WI W
Follow Us
---Advertisement---

IND W vs WI W: साउथ अफ्रीका में खेले जा रहे विमेंस टी20 वर्ल्ड (Womens T20 World Cup 2023) में आज केपटाउन के मैदान पर भारतीय महिला और वेस्टइंडीज महिला टीम (IND W vs WI W) के बीच इस वर्ल्ड कप का 9वां मुकाबला खेला गया। इस मैच में वेस्टइंडीज टीम की कप्तान हेले मैथ्यूज ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने का फैसला वेस्टइंडीज टीम को भारी पड़ा और टीम एक बड़ा स्कोर बनाने में सफल नहीं हुई और अपने 20 ओवर में मात्र 118/6 रन ही बना पाई। जवाब में भारतीय टीम ने मैच को 6 विकेट से अपने नाम किया।

भारतीय टीम की दूसरी जीत

वेस्टइंडीज के द्वारा दिए गए 119 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की तरफ से सलामी बल्लेबाज शैफाली वर्मा ने ताबड़तोड़ 28 रनों की पारी खेली इस दौरान उन्होंने 5 बेहतरीन चौके जड़े। लेकिन टीम इंडिया के लगातार तीन विकेट गिरने से रन रेट कम हो गया। लेकिन अंत में कप्तान हरमनप्रीत कौर (33) और ऋचा घोष (44) ने पारी को संभाला और टीम को 6 विकेट से जीत दिलाई। वहीं, वर्ल्ड कप के पहले मैच में भारतीय महिला की टीम ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हराया था। अब भारतीय टीम अपने दो में से दो मुकाबले जीत चुकी है।

Also Read: IND W vs WI W: Deepti Sharma ने रच डाला इतिहास, ऐसा कारनामा करने वाली बनी पहली भारतीय महिला क्रिकेटर

भारतीय गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन

टॉस हारने के बाद पहले गेंदबाजी करने उतरी भारतीय महिला टीम की गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। मैच के दूसरे ओवर में वेस्टइंडीज टीम की कप्तान हेले मैथ्यूज का विकेट झटक टीम को दवाब में डाल दिया। इसके बाद कोई भी बल्लेबाज तेजी से रन नहीं बना पाई। भारतीय टीम की तरफ से सबसे शानदार गेंदबाजी दीप्ति शर्मा ने की और मात्र 15 रन देकर 3 विकेट चटकाया। जबकि पूजा वत्सकर और रेणुका सिंह ने 1-1 विकेट झटका। वहीं, एक विकेट रन आउट के रूप में भी गिरा।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

भारतीय महिला टीम: स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (c), ऋचा घोष (wk), दीप्ति शर्मा, पूजा वस्त्राकर, देविका वैद्य, राधा यादव, राजेश्वरी गायकवाड़, रेणुका ठाकुर सिंह।

वेस्टइंडीज महिला टीम: हेले मैथ्यूज (कप्तान), स्टैफनी टेलर, शेमेन कैंपबेल, शबिका गजनबी, चिनेले हेनरी, चेडियन नेशन, रशादा विलियम्स (विकेटकीपर), अफी फ्लेचर, शामिलिया कोनेल, शकीरा सेलमैन, करिश्मा रामहरैक।

Also Read: PSL 2023: लाइव मैच में आग बबूला हुए Mohammad Amir, कप्तान Babar Azam की तरफ गुस्से में फेंकी गेंद, देखें चौंकाने वाला Video

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Himanshu Singh

Himanshu Singh

Himanshu Singh is a content writer and journalist. He writes on multiple niches such as National, Politics and Sports.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Tamil Nadu Assembly Elections 2026

मार्च 29, 2026

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026

UPSSSC AGTA Recruitment 2026

मार्च 29, 2026

कल का मौसम 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Indian Economy

मार्च 29, 2026