---Advertisement---

IND W vs WI W: WPL ऑक्शन में धमाल मचाने के बाद Smriti Mandhana ने अपने आगे छलांग लगाकर पकड़ा अद्भुत कैच, देखें Video

IND W vs WI W: साउथ अफ्रीका में खेले जा रहे विमेंस टी20 वर्ल्ड (Womens T20 World Cup 2023) में आज केपटाउन के मैदान पर भारतीय महिला और वेस्टइंडीज महिला टीम (IND W vs WI W) के बीच इस वर्ल्ड कप का 9वां मुकाबला खेला जा रहा है। आज के इस मैच में वेस्टइंडीज टीम ...

Read more

Avatar of Himanshu Singh

By: Himanshu Singh

Published: फ़रवरी 15, 2023 8:00 अपराह्न

IND W vs WI W
Follow Us
---Advertisement---

IND W vs WI W: साउथ अफ्रीका में खेले जा रहे विमेंस टी20 वर्ल्ड (Womens T20 World Cup 2023) में आज केपटाउन के मैदान पर भारतीय महिला और वेस्टइंडीज महिला टीम (IND W vs WI W) के बीच इस वर्ल्ड कप का 9वां मुकाबला खेला जा रहा है। आज के इस मैच में वेस्टइंडीज टीम की कप्तान हेले मैथ्यूज ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। वहीं, पहले मैच में चोट की वजह से स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) नहीं खेल पाई थी लेकिन आज उन्हें टीम में शामिल किया गया और स्मृति मंधाना ने एक बेहतरीन कैच लपका। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वहीं WPL के ऑक्शन में भी स्मृति मंधाना सबसे महंगी खिलाड़ी रही थी।

स्मृति मंधाना ने लपका शानदार कैच

टीम इंडिया की सलामी बल्लेबाज और उपकप्तान स्मृति मंधाना ने आज वेस्टइंडीज के खिलाफ एक अद्भुत कैच लपक कैरिबियाई टीम को बड़ा झटका दिया। दरअसल, वेस्टइंडीज टीम की पारी के 14 ओवर में गेंदबाजी करने आई दीप्ति शर्मा की गेंद पर वेस्टइंडीज महिला टीम की बल्लेबाज शेमेन कैंपबेल ने एक रिवर्स शॉट खेला और गेंद मंधाना के आगे गिर रही थी लेकिन शानदार ड्राइव लगाकर मंधाना ने बेहतरीन कैच लपका।

Also Read: PSL 2023: लाइव मैच में आग बबूला हुए Mohammad Amir, कप्तान Babar Azam की तरफ गुस्से में फेंकी गेंद, देखें चौंकाने वाला Video

यहां देखें वीडियो:

पहले बल्लेबाजी कर रही वेस्टइंडीज टीम

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज महिला टीम की ने अबतक 17 ओवर में 100 रन बना ली है और टीम के 4 विकेट गिरे हैं। भारतीय टीम की तरफ से अबतक दीप्ति शर्मा ने 2 विकेट और पूजा वत्सकर ने 1 विकेट झटका। वहीं, एक विकेट रन आउट के रूप में भी गिरा।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

भारतीय महिला टीम: स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (c), ऋचा घोष (wk), दीप्ति शर्मा, पूजा वस्त्राकर, देविका वैद्य, राधा यादव, राजेश्वरी गायकवाड़, रेणुका ठाकुर सिंह।

वेस्टइंडीज महिला टीम: हेले मैथ्यूज (कप्तान), स्टैफनी टेलर, शेमेन कैंपबेल, शबिका गजनबी, चिनेले हेनरी, चेडियन नेशन, रशादा विलियम्स (विकेटकीपर), अफी फ्लेचर, शामिलिया कोनेल, शकीरा सेलमैन, करिश्मा रामहरैक।

Also Read: WPL 2023: ऑक्शन के बाद RCB टीम ने मारा एक और बड़ा हाथ, इस टेनिस स्टार खिलाड़ी को बनाया मेंटर, देखें Video

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Himanshu Singh

Himanshu Singh

Himanshu Singh is a content writer and journalist. He writes on multiple niches such as National, Politics and Sports.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Kiss Day 2026

फ़रवरी 13, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Stroke

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026