---Advertisement---

India vs Pak Asia Cup 2023: पाक के खिलाफ विराट के फ्लॉप होने पर गंभीर ने लगाई क्लास, जानें किस बात पर उठाई उंगली

India vs Pak Asia Cup 2023: बीते कल एशिया कप 2023 के एक क्रिकेट मैच के दौरान भारत का मुकाबला प्रतिद्वंदी देश पाकिस्तान से था। हालाकि इस मैच को भारी बारिश के कारण रद्द कर दिया गया पर बावजू़द इसके इसने सोशल मीडिया से लेकर देश -विदेश के अनेक कोने में खूब सुर्खियां बनाई।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: सितम्बर 3, 2023 1:02 अपराह्न

India vs Pak Asia Cup 2023
Follow Us
---Advertisement---

India vs Pak Asia Cup 2023: बीते कल एशिया कप 2023 (Asia Cup 2023) के एक क्रिकेट मैच के दौरान भारत का मुकाबला प्रतिद्वंदी देश पाकिस्तान से था। हालाकि इस मैच को भारी बारिश के कारण रद्द कर दिया गया पर बावजूद इसके इस मैच ने सोशल मीडिया से लेकर देश -विदेश के अनेक कोने में खूब सुर्खियां बनाई। इस मुकाबले में सबकी नजरें भारत के प्रमुख बल्लेबाज विराट कोहली पर थीं पर कोहली ने इस बार अपने प्रशंसको को निराश किया और 4 रन के स्कोर पर शाहीन आफरीदी की स्विंग होती गेंद का शिकार हो गए।

एशिया कप 2023 (Asia Cup 2023) के इस मुकाबले में विराट के इस शॉट को लेकर खूब सारी बाते हुईं। किसी ने इसे गलत शॉट करार दिया तो कोई ये कहता पाया गया कि शाहीन आफरीदी की गेंद में स्विंग थी। इसको खेल पाना आसान नहीं है। वहीं किसी ने कहा कि क्रिकेट में ऐसा होता रहता है। एक बल्लेबाज हर बार बेहतर प्रदर्शन नहीं कर सकता है। इसी दौरान भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी गौतम गंभीर ने विराट के इस शॉट की आलोचना कर दी। गंभीर ने कोहली के इस शॉट को अनौपचारिक बता दिया।

पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर ने दी ये प्रतिक्रिया

एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे मुकाबले के दौरान गौतम गंभीर कमेंट्री कर रहे थे। इस दौरान विराट कोहली 4 रन बनाकर पाकिस्तानि तेज गेंदबाज शाहीन आफरीदी की अंदर आती गेंद पर बोल्ड गए। इस पर गंभीर ने कहा कि कोहली ने एक शून्य शॉट खेला था। उन्होंने कोहली के बॉडी लैंगवेज को लेकर कहा कि कोहली इस शॉट को न आगे खेलते नजर आए और न ही पीछे। उन्होंने इस दौरान शाहीन आफरीदी को लकेर कहा कि जब आप आफरीदी जैसे तेज गेंदबाज का सामना कर रहे होते हैं तो आपको नहीं पता होता है कि आपको इस दौरान आगे जाना है या पीछे खेलना है। गंभीर के इस बयान को कोहली के आलोचना के रुप में देखा जाने लगा और इस संबंध में खबरें भी बन गई।

इससे पूर्व भी कोहली और गंभीर में हो चुकी है नोकझोक

बता दें कि विराट और गंभीर का रिश्ता क्रिकेट के मैदान पर बहुत अच्छा था। दिसंबर 2009 में श्रीलंका के खिलाफ हुए एक मुकाबले में गंभीर ने 150 रनों की शानदार पारी खेली थी। विराट ने भी इस दौरान शतकीय पारी खेल कर टीम के जीत में अहम भूमिका निभाई थी। ये विराट का पहला शतक था जिसको देखते हुए गौतम गंभीर ने अपना मैन ऑफ द मैच का खिताब विराट को दे दिया था। इसके बाद से दोनों के बीच बेहद अच्छे संबंध थे। हालाकि वर्ष 2013 में आईपीएल के दौरान आरसीबी और केकेआर के बीच बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में हुए मुकाबले में दोनों के बीच तीखी नोकझोक देखने को मिली थी। इसके बाद से दोनों के बीच तल्खियां बढ़ गईं। फिर आईपीएल 2023 के दौरान भी लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) की टीम में मेंटॉर की भूमिका निभा रहे गंभीर और आरसीबी के बल्लेबाज विराट कोहली के बीच हल्की नोकझोक हो गई।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Lionel Messi

अक्टूबर 7, 2026

Shoaib Malik

अक्टूबर 2, 2026

IND vs WI 2nd ODI

अक्टूबर 1, 2026

Asian Games 2026

सितम्बर 30, 2026

CM Yogi Adityanath

सितम्बर 29, 2026

Asian Games 2026

सितम्बर 29, 2026