---Advertisement---

India Vs Pak T20 World Cup 2026: रोहित शर्मा और वसीम अकरम के गले मिलते ही मचा बवाल, तो टीम इंडिया ने फिर पाकिस्तान को दिया गच्चा; यूजर्स के बीच छिड़ी बहस

India Vs Pak T20 World Cup 2026: भारत और पाकिस्तान के बीच हुए टी20 वर्ल्ड कप मुकाबले में हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: फ़रवरी 16, 2026 11:09 पूर्वाह्न

India Vs Pak T20 World Cup 2026
Follow Us
---Advertisement---

India Vs Pak T20 World Cup 2026: भारत और पाकिस्तान के बीच हुए टी20 वर्ल्ड कप मुकाबले में हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। भारत ने एक बार फिर पाकिस्तान को धूल चटा दी और बड़े अंतर से हरा दिया। हालांकि इस बार भी सूर्या एंड कंपनी ने पाकिस्तान के खिलाड़ियों के साथ हाथ नहीं मिलाया। मैच से पहले एक और दिलचस्प और काफी अनोखी तस्वीर देखने को मिली। दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जहां भारतीय क्रिकेटर रोहित शर्मा और पाकिस्तान क्रिकेटर वसीम अकरम आपस में गले मिलते दिखे, जिसने यूजर्स के बीच एक नई बहस छेड़ दी है। चलिए आपको बताते है कि क्या है पूरा माजरा।

रोहित शर्मा और वसीम अकरम के बीच दिखा अनोखा अंदाज

भारतीय क्रिकेटर और टी20 विश्व कप 2026 के ब्रांड एंबेसडर रोहित शर्मा कोलंबो पहुंचे थे। वे आईसीसी के सीईओ संजोग गुप्ता और पाकिस्तान के महान तेज गेंदबाज वसीम अकरम के साथ ट्रॉफी लेकर मैदान पर आए।

इस दौरान रोहित शर्मा और पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज  वसीम अकरम बहुत गर्मजोशी से गले मिले। इस वीडियो को Roshan Rai नाम के एक्स हैंडल से शेयर किया गया है। वहीं यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो के बाद यूजर्स के बीच एक अलग तरह की बहस छिड़ गई है, क्योंकि जीत के बाद भी भारतीय टीम ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया।

गले लगने पर यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया

गौरतलब है कि वीडियो वायरल होने पर यूजर्स जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे है। एक यूजर्स ने लिखा कि

“सम्मान व्यक्तिगत मामला है, राजनीतिक नहीं। रोहित का वसीम अकरम को गले लगाना खेल भावना दर्शाता है, कमजोरी नहीं। हर छोटी-मोटी बात को विवाद का मुद्दा बनाने की जरूरत नहीं है”। एक और दूसरे यूजर ने लिखा कि

“वसीम एक महान शख्सियत हैं और भारतीय भावनाओं का सचमुच सम्मान करते हैं। मैंने उन्हें कभी भारत के बारे में बुरा बोलते नहीं देखा”। एक और यूजर ने लिखा कि

भारतीय टीम में काफी बदलाव हुए हैं। खिलाड़ी पाकिस्तान के खिलाफ बेहद आक्रामक हैं और वे हर मैच को शान से जीतते हैं”।

टीम इंडिया ने फिर पाकिस्तान को दिया गच्चा – India Vs Pak T20 World Cup 2026

क्रिकेट मुकाबले में पहले भारत ने पाकिस्तान को पहले बुरी तरह हराया। वहीं एक बार फिर टीम इंडिया ने पाकिस्तान के खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है। बता दें कि एशिया कप से ही जब भी भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला होत है। भारत पाकिस्तान से हाथ नहीं मिलाता है। जीत के बाद पाकिस्तान अपने ही खिलाड़ियों को बुरा भला कह रही है।

 

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अगस्त 27, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 27, 2026

Rashifal 28 August 2026

अगस्त 27, 2026

Punjab PTI Teacher Recruitment 2026

अगस्त 27, 2026

Rain Alert 28 August 2026

अगस्त 27, 2026

Jharkhand News

अगस्त 27, 2026