---Advertisement---

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026: पीसीबी के हां और ना ड्रामे के बीच इस ताकतवर देश की हुई एंट्री, सख्त लहजे में पाकिस्तान को दी सलाह; क्या अब सुलझेगा मसला?

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026: 15 फरवरी को भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 विश्वकप का मुकाबला होगा या नहीं, अभी तक यह साफ नहीं हुआ है। मगर अब एक शक्तिशाली मुल्क की एंट्री हो गई है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: फ़रवरी 9, 2026 5:05 अपराह्न

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026
Follow Us
---Advertisement---

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026: भारत के साथ टी20 विश्वकप में मैच खेलना है या नहीं, यह खुद पीसीबी प्रमुख को भी नहीं पता है। तो आप क्रिकेट फैन हैं। 15 फरवरी को श्रीलंका के कोलंबो में होने वाले मुकाबले को लेकर अभी तक स्थिति साफ नहीं हुई है। ऐसे में पाकिस्तान की नौटंकी के बीच एक ताकतवर देश यूएई यानी संयुक्त अरब अमीरात क्रिकेट बोर्ड की एंट्री हो गई है। यूएई ने पाकिस्तान के हां और ना की ड्रामेबाजी के बीच कड़े लहजे में फटकार लगाते हुए खास सलाह दी है। ऐसे में क्या अब भारत बनाम पाकिस्तान टी20 वर्ल्डकप 2026 मुकाबले को लेकर क्रिकेट फैन्स को खुशखबरी मिल सकती है।

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026 में हुई यूएई की एक्शन, अब हल होगा मसला?

‘NDTV’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, संयुक्त अरब अमीरात क्रिकेट बोर्ड ने पाकिस्तान को एक ईमेल भेजकर टी20 वर्ल्ड कप ग्रुप मैच में भारत के साथ न खेलने के फैसले पर फिर से विचार करने का अनुरोध किया है। अमीरात बोर्ड ने यह भी बताया कि अगर टी20 वर्ल्ड कप का ग्रुप ए का यह बड़ा मैच नहीं होता है, तो इसका बड़े पैमाने पर फाइनेंशियल असर पड़ेगा।

रिपोर्ट में बताया गया है कि यूएई ने पाकिस्तान से कहा है कि उनके पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के साथ लंबे वक्त से अच्छे रिश्ते रहे हैं। पिछले कई सालों से यूएई के कई क्रिकेट स्टेडियम पाकिस्तान क्रिकेट टीम के लिए घरेलू मैदानों के तौर पर इस्तेमाल किए जा रहे हैं। साथ ही कई बड़े आयोजनों में भी पीसीबी की बड़ी सहायता की है। यूएई ने अपने ईमेल में आगे बताया कि अगर पाकिस्तान 15 फरवरी को अपना लीग मैच नहीं खेलता है, तो इससे सिर्फ पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को ही नहीं, बल्कि कई एसोसिएट क्रिकेट संघों को भी इससे भारी आर्थिक नुकसान होने का अनुमान है।

भारत बनाम पाकिस्तान टी20 वर्ल्डकप 2026 मैच का निर्णय पाक पीएम शरीफ के हाथ में!

उधर, रविवार को पाकिस्तान के लाहौर में पीसीबी और आईसीसी यानी इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल के अधिकारियों के बीच अहम बैठक हुई। जानकारी के मुताबिक, इस बैठक में पीसीबी अधिकारियों ने भारत के खिलाफ खेलने की मांग को मानते हुए 3 शर्तों को सामने रखा है। इसमें भारत के खिलाड़ी मैदान पर पाकिस्तान के प्लेयर्स के साथ हैंडशेक करेंगे। विश्वकप के बाद इंडिया और पाकिस्तान के बीच फिर से बाइलैटरल सीरीज शुरू की जाए। साथ ही आईसीसी अन्य सदस्य देशों की तरह ही पाकिस्तान को भी राजस्व में हिस्सेदारी देगा।

बताया जा रहा है कि आईसीसी ने पाकिस्तान की इन मांगों को किसी देश की पर्सनल डिमांड बताते हुए खारिज कर दिया है। वहीं, पीसीबी प्रमुख मोहसिन नकवी ने एक बार फिर कहा कि भारत के खिलाफ खेलने का अंतिम फैसला पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ ही करेंगे।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 9, 2026

Anurag Dhanda

फ़रवरी 9, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 9, 2026

Pappu Yadav

फ़रवरी 9, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 9, 2026

Mohan Bhagwat

फ़रवरी 9, 2026