---Advertisement---

Dutee Chand : हवा की रफ्तार से दौड़ने वाली भारतीय धावक दुती चंद पर लगा प्रतिबंध , जानिए आखिर क्या है पूरा मामलाDutee Chand :

Dutee Chand: हवा की रफ्तार से दौड़ने वाली भारत की महिला धाविका दुती चंद के लिए एक बुरी खबर है। दुती चंद प्रतिबंधित पदार्थों के सेवन में दोषी पाई गई है। जिसके लिए उन्हें अब सस्पेंड कर दिया गया है ।धाविका दुती चंद पर यह प्रतिबंध उनके सैंपल में कई प्रतिबंधित पदार्थ के मिलने के ...

Read more

Avatar of Prakash Singh

By: Prakash Singh

Published: जनवरी 18, 2023 6:01 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Dutee Chand: हवा की रफ्तार से दौड़ने वाली भारत की महिला धाविका दुती चंद के लिए एक बुरी खबर है। दुती चंद प्रतिबंधित पदार्थों के सेवन में दोषी पाई गई है। जिसके लिए उन्हें अब सस्पेंड कर दिया गया है ।धाविका दुती चंद पर यह प्रतिबंध उनके सैंपल में कई प्रतिबंधित पदार्थ के मिलने के बाद लगाया गया है। महिला धाविका ने सबसे तेज 100 मीटर के दौड़ में राष्ट्रीय खिताब जीता था। ऐसे में यह प्रतिबंध उनके करियर को भी खराब कर सकता है। फिलहाल मिली जानकारी के अनुसार यह प्रतिबन्ध अस्थाई है।

सिल्वर मेडल को किया था अपने नाम

दुती भारत की सबसे तेज दौड़ने वाली महिला धावकों की लिस्ट में शामिल है। एशयिन गेम्स में में उन्हें 100 मीटर और 200 मीटर की दौड़ के लिए सिल्वर मेडल भी मिल चुका है। दुती चंद भारत की पहली ऐसी महिला धाविका हैं जिन्हें ग्लोबल प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल प्राप्त है। ऐसे में उन पर लग रहा आरोप कितना सही है इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। बता दें कि दुती चंद इस प्रतिबंध के खिलाफ कोर्ट में अपनी करने भी जा सकती है। फिलहाल अभी उनका सैंपल बी टेस्ट होना बाकि है जिसके बाद ही यह पता चलेगा की वह कितने समय तक अब खेल से दूर रहेंगी।

Also Read: Chest Infection: इन साधारण लक्षणों को कॉमन कोल्ड समझने की न करें भूल, इस बड़ी बीमारी का हो सकता है खतरा

राष्ट्रीय डोपिंग निरोधक एजेंसी (नाडा) ने की अधिसूचना जारी

महिला धाविका ने एशियाई खेल 2018 में सौ और दो सौ मीटर दौड़ में दूसरे स्थान प्राप्त किया था। वहीं 100 मीटर की दौड़ के लिए दुति चंद को राष्ट्रीय चैम्पियन मिला है। ऐसे में राष्ट्रीय डोपिंग निरोधक एजेंसी (नाडा) ने अधिसूचना जारी करते हुए कहा है कि ,‘‘ दुती चंद को एंडराइन, ओस्टराइन और लिगांड्रोल के सेवन का दोषी पाया गया है ।’’

दुती को तीन जनवरी 2023 लिखे पत्र में एएएफ अधिसूचना में कहा गया ,‘‘मैं आपको सूचित करता हूं कि आपके ‘ए’ नमूने की एनडीटीएल (राष्ट्रीय डोप टेस्ट प्रयोगशाला) में वाडा (विश्व डोपिंग निरोधक एजेंसी) की प्रक्रिया के तहत जांच की गई और नतीजा पॉजिटिव आया है ।’’ आपको बता दें कि उनका यह नमूना पिछले साल पांच दिसंबर को टूर्नामेंट खेलने के बाद लिया गया था। राष्ट्रीय डोपिंग निरोधक एजेंसी (नाडा) की मानें तो इस तरह के पदर्थों के सेवन से मांसपेशियों और हड्डियों में कई तरह की दिक्क्तें आ सकती है और इसके लगातार सेवन से खेल पर भी घर प्रभाव पड़ सकता है।

Also Read: टीम इंडिया ने रन मशीन VIRAT KOHLI थे नास्तिक, खराब फॉर्म ने बदला नजरिया तो करने लगे पूजा-पाठ, देखें VIDEO

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।  

Avatar of Prakash Singh

Prakash Singh

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश DNP India वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rohit Sharma

जुलाई 17, 2026

Rajkummar Rao

जुलाई 8, 2026

MS Dhoni

जुलाई 7, 2026

Shah Rukh Khan

जुलाई 2, 2026

Virat Kohli

जून 29, 2026

Hardik Pandya

जून 27, 2026