---Advertisement---

Asian Games 2023: एशियन गेम्स के क्रिकेट फाइनल में भारत की बेटियों ने श्रीलंका को रौंदा, पहली बार गोल्ड जीतकर रचा इतिहास

Asian Games 2023: एशियन गेम्स 2023 में महिला क्रिकेट प्रतियोगिता में टीम इंडिया ने गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया है। भारतीय महिला टीम ने स्वर्ण पदक मैच में श्रीलंका के खिलाफ उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। एशियन गेम्स के क्रिकेट फाइनल में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला लिया। बल्लेबाजी करने उतरी ...

Read more

Avatar of Dinesh Verma

By: Dinesh Verma

Published: सितम्बर 25, 2023 11:04 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Asian Games 2023: एशियन गेम्स 2023 में महिला क्रिकेट प्रतियोगिता में टीम इंडिया ने गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया है। भारतीय महिला टीम ने स्वर्ण पदक मैच में श्रीलंका के खिलाफ उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। एशियन गेम्स के क्रिकेट फाइनल में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला लिया। बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 116 रन पर ही सिमट गई।

97 रनों के स्कोर पर सिमटा श्रीलंका

इसके बाद बल्लेबाजी की कमान श्रीलंका ने संभाली, जहां भारतीय गेंदबाजों का उत्कृष्ट प्रदर्शन देखने को मिला। इंडियन टीम ने श्रीलंका को 97 रनों के स्कोर पर ही रोक दिया, जिससे भारत स्वर्ण पदक जीतने में सफल रहा। भारतीय टीम की ओर से गेंदबाज टीटास साधु ने बेहतरीन प्रदर्शन किया और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। 18 वर्षीय इस गेंदबाज ने सर्वाधिक तीन विकेट झटके।

भारतीय गेंदबाजों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

गोल्ड मेडल के इस मुकाबले में टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही। इस गेम में शेफाली वर्मा ने आउट होने से पहले सिर्फ 9 रन बनाए थे। दूसरे छोर पर स्मृति मंधाना ने संयम बनाए रखा। उन्होंने तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी क्रम में उतरीं जेमिमा रोड्रिग्स के साथ 67 गेंदों में 73 रनों की साझेदारी की।

हालांकि, 89 के स्कोर पर मंधाना (46) के आउट होने के बाद भारतीय पारी लड़खड़ाने लगी और एक-एक कर विकेट गिरने लगे। ऋचा घोष ने 9, पूजा वस्त्राकर ने 2 और कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 2 रन ही बनाए। हालांकि, भारतीय गेंदबाजों से बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए तेजी से विकट चटकाए।

इंडिया ने पहली बार गोल्ड जीतकर रचा इतिहास

बता दें कि क्रिकेट कुल तीन बार एशियाई खेलों का हिस्सा बन चुका है। इससे पहले, दो मौकों पर जब क्रिकेट को शामिल किया गया था, तब न तो भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम और न ही भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशियाई खेलों में हिस्सा लिया था। भारतीय क्रिकेट एथलीटों ने पहली बार एशियाई खेलों में भाग लिया और स्वर्ण पदक जीता। भारतीय महिला टीम इससे पहले राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतने से चूक गई थी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Hemant Soren

अक्टूबर 29, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 29, 2026

Cristiano Ronaldo

अक्टूबर 29, 2026

Cyclone Arnab

अक्टूबर 29, 2026

Karwa Chauth 2026

अक्टूबर 29, 2026

Rashifal 29 October 2026

अक्टूबर 28, 2026

Leave a Comment