---Advertisement---

IPL 2023: Mayank Agarwal की जगह सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने खेला अफ्रीकी बल्लेबाज पर दाव, बनाया टीम का कप्तान

IPL 2023: सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने IPL 2023 के नीलामी से पूर्व ही अपने अनुभवी प्लेयर और टीम के कैप्टन केन विलियमसन को रिलीज कर दिया था। इसका बड़ा कारण था केन का अच्छे फॉर्म में ना होना। पिछले IPL सीज़न के अंत में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 8वें पायदान पर रही। पिछले सीज़न ...

Read more

Avatar of Himanshu Singh

By: Himanshu Singh

Published: फ़रवरी 23, 2023 1:45 अपराह्न

IPL 2023
Follow Us
---Advertisement---

IPL 2023: सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने IPL 2023 के नीलामी से पूर्व ही अपने अनुभवी प्लेयर और टीम के कैप्टन केन विलियमसन को रिलीज कर दिया था। इसका बड़ा कारण था केन का अच्छे फॉर्म में ना होना। पिछले IPL सीज़न के अंत में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 8वें पायदान पर रही। पिछले सीज़न में केन की कप्तानी में भी वो धार नज़र नहीं आई। इसके अलावा वे एक मैच पहले ही टीम को छोड़कर अपने बच्चे के जन्म के लिए न्यूज़ीलैंड लौट गए थे। जिसके बाद अनुभवी तेज़ गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने हैदराबाद की कप्तानी संभाली। T20 क्रिकेट में केन विलियमसन के स्ट्राइक रेट को लेकर भी काफी सवाल खड़े किये जाते हैं। इसके बाद उनके पास नया कैप्टन चुनने की एक बड़ी ज़िम्मेदारी थी। IPL 2023 शुरू होने के एक महीने पहले टीम ने नए कप्तान (Aiden Markram) के नाम का ऐलान कर दिया है।

साउथ अफ्रीका के धाकड़ बल्लेबाज़ एडेन मार्करम होंगे सनराइजर्स के नए कप्तान

ज़्यादातर क्रिकेट फैंस को लग रहा था कि भुवनेश्वर कुमार को कप्तानी सौंपी जा सकती है क्योंकि वे टीम के सबसे अनुभवी खिलाड़ी है। कुछ लोग ऐसा मान रहे थे कि मयंक अग्रवाल को कप्तान बनाया जा सकता है। क्योंकि उनके पास पंजाब किंग्स की कप्तानी करने का अनुभव है। लेकिन सनराइजर्स के टीम मैनेजमेंट के फैसले ने सभी को चौंका दिया। टीम मैनेजमेंट ने आज सुबह घोषणा की कि एडेन मार्करम सनराइजर्स हैदराबाद के नए कप्तान होंगे।

Also Read: सेमीफाइनल मैच से पहले ही टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका! Harmanpreet Kaur और Pooja Vastrakar हो सकती है मैच से बाहर

इस वजह से बनाया गया है एडेन मार्करम को कप्तान

SA20 लीग में मार्करम ने ईस्टर्न केप का नेतृत्व किया। एक प्लेयर के रूप में उन्होंने साबित किया कि वह कप्तान और बल्लेबाज दोनों के रूप में अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। लीग में उन्होंने एक शतक भी बनाया। उनका स्ट्राइक रेट 127 का रहा। इसके अलावा उन्होंने अपनी ऑफस्पिन गेंदबाज़ी से 11 विकेट हासिल किये। गेंदबाज़ी के दौरान उनकी इकॉनमी 6.19 की रही। मार्करम ने SA20 लीग के पहले ही सीज़न में अपनी टीम को चैंपियन बनाया।

Also Read: Women’s T20 WC: सेमीफाइनल में पहुंचने के बाद भी भारतीय टीम को क्यों सता रहा हार का डर, फैंस का टूट सकता है दिल!

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Himanshu Singh

Himanshu Singh

Himanshu Singh is a content writer and journalist. He writes on multiple niches such as National, Politics and Sports.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Vaibhav Sooryavanshi

मई 30, 2026

Vaibhav Suryavanshi

मई 29, 2026

IPL 2026

मई 28, 2026

IPL 2026

मई 27, 2026

Arjun Tendulkar

मई 24, 2026

Rishabh Pant

मई 20, 2026