---Advertisement---

IPL 2023: क्या धोनी लगा पाएंगे CSK की नौका पार या हार्दिक की गुजरात मार जाएगी बाजी ? आज होगा फाइनलिस्ट का फैसला

IPL 2023: आईपीएल 2023 अब अपने अंत पर आ चुका है। सीजन का पहला क्वालिफायर मैचा आज GT और CSK के बीच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: मई 23, 2023 10:26 पूर्वाह्न | Updated: मई 23, 2023 12:01 अपराह्न

IPL 2023
Follow Us
---Advertisement---

IPL 2023: आईपीएल 2023 अब अपने अंत पर आ चुका है। टूर्नामेंट में सभी 70 लीग मैच खेले जा चुके हैं। अब जल्द ही आईपीएल के फाइनलिस्ट का फैसला भी हो जाएगा। गुजरात टाइटंस, चेन्नई सुपर किंग्स, लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस इस बार की क्वालिफायर टीमें हैं, जिनके बीच अब अंतिम मोड़ का मुकाबला होना है। इस सीजन का पहला क्वालिफायर मैचा आज (23 मई, मंगलवार) गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा।

आज होगा फाइनलिस्ट का फैसला

दोनों की टीमों ने इस पूरे सीजन बेहतरीन प्रदर्शन किया है। जहां सभी लीग मैच खत्म होने के बाद गुजरात टाइटंस 20 पॉइंट्स के साथ पहले नंबर पर है तो वहीं चेन्नई सुपर किंग्स 17 पॉइंट्स के साथ दूसरे नंबर पर है। ऐसे में आज होने वाले मुकाबले में IPL 2023 के पहले फाइनलिस्ट का फैसला हो जाएगा। देखना होगा कि क्या धोनी CSK की नौका पार लगा पाएंगे या हार्दिक की गुजरात बाजी मार जाएगी ?

ये भी पढ़ें: Cricket Viral Video: Ganguly ने इस वजह से उतारी थी लॉर्डस के मैदान में अपनी टी-शर्ट, वजह जान कर हो जाएंगे हैरान

अभी तक गुजरात से नहीं जीत पाई चेन्नई

आईपीएल में अब तक चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस ने तीन मैच खेले हैं, जिसमें गुजरात ने तीनों में ही जीत अपने नाम की है। एक मैच तो इसी सीजन का पहला मैच था, जिसमें गुजरात ने चेन्नई को पांच विकेट से हराया था। ऐसे में आकड़ों के मुताबिक यह कहना गलत नहीं होगा कि गुजरात का पलड़ा क्वालीफायर 1 में भारी है। लेकिन अगर क्वालीफायर 1 में हम चेन्नई का रिकॉर्ड देखें तो वह अविश्वसनीय है। उनको इस मैच में हराना मुश्किल ही नहीं बल्कि नामुमकिन है।

चेन्नई को घरेलू मैदान का फायदा

गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेले जाने वाला क्वालिफायर मैच चेन्नई के घरेलू मैदान एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएग। ऐसे में चेन्नई की टीम इस मैच में घरेलू मैदान का फायदा उठा सकती है। CSK ने इस सीजन यहां 7 लीग मैच खेले हैं, जिसमें धोनी एंड कंपनी ने 4 में जीत हासिल की है। इस लिहाज से क्वालिफायर मैच में गुजरात के खिलाफ चेन्नई का पलड़ा भारी दिख रहा है।

ये भी पढ़ें: Cricket Viral Video: RCB की हार पर कूदे Rohit तो Suryakumar की पत्नी ने सरेआम किया Kiss, वायरल हुआ प्लेऑफ में पहुंचने के जश्न का वीडियो

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 1 March 2026

फ़रवरी 28, 2026

कल का मौसम 1 March 2026

फ़रवरी 28, 2026

Anurag Dhanda

फ़रवरी 28, 2026

Financial Rule Change from 1st March 2026

फ़रवरी 28, 2026

PM Modi

फ़रवरी 28, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 28, 2026