---Advertisement---

CSK VS GT,IPL 2023: ओपनिंग मैच से पहले CSK को लगा बड़ा झटका, धोनी हुए टीम से बाहर!

आईपीएल 2023 का पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शाम 7:30 खेला जाएगा।

Avatar of Sriya Sri

By: Sriya Sri

Published: मार्च 31, 2023 1:08 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

CSK VS GT,IPL 2023: आईपीएल 2023 की शुरुआत आज यानी शुक्रवार से होने जा रही है। आईपीएल 2023 का पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शाम 7:30 खेला जाएगा। लेकिन मैच से पहले चेन्नई सुपर किंग्स को बड़ा झटका लगा है।

धोनी की इंजरी बनी सीएसके के लिए मुसीबत

दरअसल, चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni Injury) आईपीएल 2023 के पहले मुकाबले से पहले चोटिल होने की खबर सामने आ रही है। कुछ दिनों पहले से महेंद्र सिंह धोनी चेन्नई सुपर किंग्स कैंप का हिस्सा रहे थे, इसी दौरान बल्लेबाजी का अभ्यास करते हुए धोनी के बाएं घुटने में चोट लगी थी, गुरुवार को चेन्नई सुपर किंग्स की टीम अभ्यास के लिए मैदान पर आई लेकिन महेंद्र सिंह धोनी ने अभ्यास नहीं किया।

जिसके बाद से ही महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल का पहला मुकाबला खेलेंगे या नहीं इस पर अभी संस्पेस बना हुआ है। हालांकि चेन्नई सुपर किंग्स टीम के सीईओ काशी विश्वनाथन ने उम्मीद जताई है कि वह आज का मैच जरूर खेलेंगे।

Also Read: World Cup 2023: पाकिस्तान खेलेगी बांग्लादेश में वर्ल्ड कप के मैच! ICC ने दिया शानदार जवाब

धोनी की गैर मौजूदगी में ये खिलाड़ी करेगा कप्तानी

अगर महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल 2023 का पहला मैच नहीं खेलते हैं तो सबसे बड़ा सवाल यह है कि चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी कौन करेगा। महेंद्र सिंह धोनी की गैरमौजूदगी में चेन्नई सुपर किंग्स का टीम मैनेजेमेंट बेन स्टोक्स या रवींद्र जडेजा को टीम की कमान सौंप सकता है और वहीं न्यूज़ीलैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज डेविड कॉन्वे धोनी की जगह मैदान पर विकेटकीपिंग करते नजर आ सकते हैं।

बता दें धोनी की गैर मौजूदगी में बेन स्टोक्स को टीम को लीड करते दिख सकते हैं, इसका सबसे बड़ा कारण इंग्लैंड की टेस्ट टीम की कप्तानी का अनुभव है। बेन स्टोक्स इंग्लैंड टेस्ट टीम की कप्तानी करते हैं, टीम मैनेजमेंट धोनी की गैर मौजूजगी में स्टोक्स को कप्तानी सौंप सकता है। हालांकि चेन्नई सुपर किंग्स को पूरा भरोसा है कि धोनी आईपीएल 2023 का पहला मैच खेलेंगे।

 

Avatar of Sriya Sri

Sriya Sri

मेरा नाम श्रीया श्री है। मैं पत्रकारिता अंतिम वर्ष की छात्रा हूं। मुझे लिखना बेहद पसंद है। फिलहाल मैं डीएनपी न्यूज नेटवर्क में कंटेंट राइटर हूं। मुझे स्वास्थ्य से जुड़ी कई चीजों के बारे में पता है और इसलिए मैं हेल्थ पर आर्टिकल्स लिखती हूं। इसके अलावा मैं धर्म, लाइफस्टाइल, एस्ट्रोलॉजी और एजुकेशन के विषय में भी आर्टिकल लिखती हूं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Prithvi Shaw

सितम्बर 18, 2026

Mohsin Naqvi

सितम्बर 14, 2026

Bigg Boss 20

सितम्बर 7, 2026

Viral Video

सितम्बर 4, 2026

Lionel Messi

सितम्बर 1, 2026

Imran Khan

अगस्त 29, 2026