---Advertisement---

IPL 2023 के प्रोमो शूट का वीडियो लीक, इस हाल में दिखे पांड्या और रोहित शर्मा

प्रोमो शूट के वायरल वीडियो में साफ नज़र आ रहा है कि हार्दिक पांड्या और रोहित शर्मा शूटिंग के दौरान अभिनय कर रहे हैं। यहां देखिए पूरा वीडियो.

Avatar of Sriya Sri

By: Sriya Sri

Published: मार्च 7, 2023 2:39 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

IPL 2023 के शुरू होने में अब एक महीने से भी कम का समय बचा है। IPL 2023 के सभी मैचों की सूची पहले ही जारी की जा चुकी है। इस आईपीएल में होम एंड अवे फॉर्मेट की भी वापसी हुई है। ये आईपीएल का 16 वां सीज़न होगा। IPL 2023 का पहला मुकाबला महेंद्र सिंह धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स और हार्दिक पांड्या की गुजरात टाइटंस के साथ खेला जाएगा। 

शूटिंग के दौरान मस्ती करते दिखे रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या

IPL 2023 के लिए आधिकारिक प्रसारण का अधिकार स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास है। हाल ही में IPL के नए सीज़न का प्रोमो शूट किया गया। शूटिंग के दौरान रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या के पर्दे के पीछे के कारनामे अब इंटरनेट पर लीक हो गए हैं। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि पांड्या और रोहित अभिनय कर रहे हैं। 

रोहित शर्मा है आईपीएल इतिहास के सबसे कामयाब कप्तान

Also Read: RCB VS MI WPL 2023: मुंबई से मिली हार के बाद RCB पुरुष और महिला टीम हुई जमकर सोशल मीडिया पर ट्रोल, देखें रिएक्शन

रोहित शर्मा के कप्तानी वाली मुंबई की टीम अबतक पांच मर्तबा IPL की ट्रॉफी अपने नाम कर चुकी है। हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस ने अपने पहले ही सीज़न में चैंपियन बनने का कारनामा किया। हार्दिक पांड्या फिल्हाल आईपीएल की तैयारी में व्यस्त है तो वहीं रोहित शर्मा फिल्हाल बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में भारतीय टीम का नेतृत्व कर रहे है। दोनों ही एक दूसरे को मुंबई इंडियन के दिनों से जानते हैं।

 हार्दिक पांड्या गुजरात की टीम में जाने से पहले कई सालों तक मुंबई इंडियन्स की टीम के अहम सदस्य रहे। अब ये देखना बेहद दिलचस्प होगा कि इस सीज़न में मुंबई इंडियन्स की टीम का प्रदर्शन कैसा रहता है। इस सीज़न में मुंबई इंडियन्स की टीम में वो धार नज़र नहीं रही क्योंकि स्टार फास्ट बॉलर जसप्रीत बुमराह पहले ही चोट की वजह से बाहर हो चुके हैं। हालांकि मुंबई इंडियन्स को उम्मीद है कि इंग्लैंड के तेज़ गेंदबाज़ जोफरा आर्चर बुमराह की कमी को ज़रूर पूरा कर सकते हैं।

Avatar of Sriya Sri

Sriya Sri

मेरा नाम श्रीया श्री है। मैं पत्रकारिता अंतिम वर्ष की छात्रा हूं। मुझे लिखना बेहद पसंद है। फिलहाल मैं डीएनपी न्यूज नेटवर्क में कंटेंट राइटर हूं। मुझे स्वास्थ्य से जुड़ी कई चीजों के बारे में पता है और इसलिए मैं हेल्थ पर आर्टिकल्स लिखती हूं। इसके अलावा मैं धर्म, लाइफस्टाइल, एस्ट्रोलॉजी और एजुकेशन के विषय में भी आर्टिकल लिखती हूं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Imran Khan

अगस्त 29, 2026

Cristiano Ronaldo

अगस्त 12, 2026

Rishabh Pant

अगस्त 8, 2026

Hardik Pandya

अगस्त 2, 2026

Commonwealth Games 2026

अगस्त 1, 2026

Virat Kohli

जुलाई 24, 2026