---Advertisement---

IPL 2023: Sunil Gavaskar ने इन भारतीय क्रिकेटरों को दी चेतावनी,बोले- केवल एक हफ्ते का बचा समय

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू वनडे सीरीज में भारतीय टीम की हार के बाद सुनील गावस्कर ने आईपीएल 2023 के ऐलान से पहले टीम इंडिया को वर्ल्ड कप की चेतावनी दी है।

Avatar of Sriya Sri

By: Sriya Sri

Published: मार्च 24, 2023 9:44 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

IPL 2023: महान क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने कहा कि भारतीय टीम को 31 मार्च से शुरू हो रहे इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के उत्साह में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में मिली हार को भूलने की गलती नहीं करनी चाहिए। बुधवार को चेन्नई में खेले गए तीसरे और अंतिम वनडे मैच में टीम इंडिया 21 रनों से हार गई थी। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने इस सीरीज़ को 2-1 से जीत लिया था। महान बल्लेबाज गावस्कर ने कहा कि अक्टूबर-नवंबर में भारत में ही वनडे वर्ल्ड कप का आयोजन होना है।

दबाव के कारण सीरीज हारी टीम इंडिया: गावस्कर

सुनील गावस्कर ने कहा, “ऑस्ट्रेलियाई टीम के लगभग सभी बॉलर्स ने टीम इंडिया के बैटर्स पर प्रेशर डाला। ऑस्ट्रेलिया के बॉलर्स भारतीय टीम के बैटर्स को आसानी से रन नहीं बनाने की अनुमति नहीं दे रहे थे। जब रन नहीं बन रहे होते तब बल्लेबाज़ ऐसे शॉट्स खेलने का प्रयास करता है जिसकी उसको आदत ही नहीं है।”

लक्ष्य तक पहुंचने में नाकाम रही थी टीम इंडिया

जीत के लिए मिले 270 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को 49.1 ओवरों में केवल 248 रनों पर ही ऑल आउट कर दिया गया। भारत के लिए विराट कोहली ने 54, केएल राहुल ने 32 रन, सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने 30 और शुभमन गिल ने 37 रन बनाए।

Also Read: ‘झूमे जो पठान’ गाने पर झूमा छोटा पठान, Video देख हैरान हुए Shahrukh Khan ने बोल दी बड़ी बात

लक्ष्य का पीछा करने के लिए साझेदारी की आवश्यकता है: गावस्कर

पूर्व भारतीय कप्तान गावस्कर ने कहा, ‘जब आप 270 रन या करीब 300 रन के लक्ष्य का पीछा करते हैं तो आपको लक्ष्य के करीब पहुंचने के लिए करीब 90 या 100 रन की एक साझेदारी की जरूरत होती है। पर ऐसा नहीं हुआ। एक राहुल और कोहली के बीच साझेदारी ज़रूर हुई लेकिन वैसी ही एक और साझेदारी की ज़रूरत थी।’ गावस्कर ने कहा, ‘ऑस्ट्रेलिया की डिफेंस तकनीक में भी सुधार हुआ है। उन्होंने “स्टॉप टू स्टंप” गेंद खेली, लेकिन उनका एरिया डिफेंस भी काफी अच्छा था।’

Avatar of Sriya Sri

Sriya Sri

मेरा नाम श्रीया श्री है। मैं पत्रकारिता अंतिम वर्ष की छात्रा हूं। मुझे लिखना बेहद पसंद है। फिलहाल मैं डीएनपी न्यूज नेटवर्क में कंटेंट राइटर हूं। मुझे स्वास्थ्य से जुड़ी कई चीजों के बारे में पता है और इसलिए मैं हेल्थ पर आर्टिकल्स लिखती हूं। इसके अलावा मैं धर्म, लाइफस्टाइल, एस्ट्रोलॉजी और एजुकेशन के विषय में भी आर्टिकल लिखती हूं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Virat Kohli

नवम्बर 5, 2026

CM Yogi Adityanath

नवम्बर 4, 2026

Sarfaraz Khan

नवम्बर 3, 2026

Manisha Bhanwala

अक्टूबर 31, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 29, 2026

Cristiano Ronaldo

अक्टूबर 29, 2026