---Advertisement---

IPL 2023: इंग्लैंड के इस धाकड़ बल्लेबाज ने Yuzvendra Chahal को बनाया अपना डांस टीचर, देखें वीडियो

राजस्थान रॉयल्स के बेहतरीन फिरकी गेंदबाज यजुवेंद्र चहल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें वह इंग्लैंड के बेहतरीन बल्लेबाज जो रूट से साथ डांस करते नजर आ रहे हैं।

Avatar of Divyanshu Rao

By: Divyanshu Rao

Published: अप्रैल 7, 2023 6:06 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग का 16वां सीजन खेला रहा है। आईपीएल को लेकर क्रिकेट फैंस का उत्साह चरम पर है। इस बीच राजस्थान रॉयल्स के बेहतरीन फिरकी गेंदबाज यजुवेंद्र चहल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। यजुवेंद्र चहल वीडियो में डीजे पर डांस करते नजर आ रहे है। लेकिन खास बात यह ही कि यजुवेंद्र चहल के साथ इंग्लैंड के बेहतरीन बल्लेबाज जो रूट भी जमकर थिरक रहे हैं। दोनों के डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

यजुवेंद्र चहल ने जो रूट को सिखाया डांस

दरअसल, राजस्थान रॉयल्स के आधिकारिक ट्वीटर हैंडल से एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया। जिसमें यजुवेंद्र चहल और अपने साथी खिलाड़ी जो रूट को डांस सिखाते दिखाई दे रहे हैं। वीडियों में चहल जो रूट को पंजाबी गाने पर डांस के स्टेप्स सीखा रहे हैं। बता दें कि हाल ही इंडियन प्रीमियर लीग ने एक साझा इंटरव्यू किया था। जिसमें जो रूट ने बताया था कि यजुवेंद्र चहल उनकी देखरेख कर रहे हैं उन्हें चहल के साथ रहने में काफी अच्छा लगा रहा है।

Also Read: Shardul Thakur ने RCB के खिलाफ खेली आतिशी पारी रचा इतिहास, तोड़ा इस बल्लेबाज का रिकॉर्ड

जो रूट आईपीएल 2023 में करेंगे डेब्यू

बता दें कि आईपीएल 2023 के मिनी ऑक्शन में जो रूट ने अपना बेस प्राइस एक करोड़ रुपये रखा था। मिनी ऑक्शन में राजस्थान रॉयल्स ने 1 करोड़ रुपये देकर जो रूट को अपनी टीम में कर लिया। जो रूट पहली बार आईपीएल में हिस्सा ले रहे हैं। जो रूट का आईपीएल में अभी डेब्यू नहीं हुआ है।

आईपीएल के पहले दो मैचों में राजस्थान की प्लेइंग इलेवन में उन्हें जगह नहीं मिली है। राजस्थान रॉयल्स अपना आईपीएल 2023 का तीसरा मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स के साथ खेलेगी। रूट के फैंस उम्मीद करेंगे कि दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ उन्हें प्लेइंग इलेवन में मौका मिले।

Avatar of Divyanshu Rao

Divyanshu Rao

दिव्यांशु राव DNP INDIA Hindi में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं। दिव्यांशु पिछले तीन साल से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। वे स्पोर्ट्स बीट पर पिछले दो साल से काम कर रहे हैं। इससे पहले वे ईटीवी भारत में काम कर चुके हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 29, 2026

Cristiano Ronaldo

अक्टूबर 29, 2026

CM Hemant Soren

अक्टूबर 27, 2026

Harry Kane

अक्टूबर 27, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 26, 2026

Anushka Sharma and Virat Kohli

अक्टूबर 26, 2026