---Advertisement---

IPL 2024, LSG vs RR: आज कौन बनेगा Lucknow का नवाब? जानें पिच रिपोर्ट, आँकड़े और ड्रिम-11 की संभावित टीमें

IPL 2024, LSG vs RR: आज Lucknow के ईकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जाएंट्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच एक और मुकाबला खेला जाएगा।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

By: DNP न्यूज़ डेस्क

Published: अप्रैल 27, 2024 11:53 पूर्वाह्न | Updated: अप्रैल 30, 2024 11:35 पूर्वाह्न

LSG vs RR
Follow Us
---Advertisement---

IPL 2024, LSG vs RR: आज Lucknow के ईकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जाएंट्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच एक और मुकाबला खेला जाएगा। इससे पहले हुई भिड़ंत में लखनऊ को राजस्थान से 20 रन से मुँह की खानी पड़ी थी और राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन का बल्ला खूब गरजा था। आज के मैच में देखना दिलचस्प होगा कि क्या के. एल. राहुल की टीम अपनी हार का बदला इस पेबैक वीक में ले पाएगी?

दोनों टीमें जारी रखना चाहेंगी अपनी जीत की लय

आपको बता दें, लखनऊ और राजस्थान दोनों टीमें फिलहाल प्वाइंट्स टेबल में टॉप-4 में हैं और क्वालिफायर में जाने के लिए पक्के दावेदार हैं। लखनऊ ने हाल हीं में 5 बार की चैंपियन और प्वाइंट्स टेबल में चौथे पर रहे CSK को उसके घर में हरा दिया था। इस मैच में मार्कस स्टोयनिस ने शानदार शतक जड़ी था और टीम को मुश्किल परिस्थिति होते हुए भी बाहर निकाला था। वहीं, राजस्थान ने अपने पिछले मैच में मुंबई इंडियन्स को 9 विकेट से हराकर प्वाइट्स टेबल में अपनी जगह मजबूत की थी।

LSG vs RR की पिच रिपोर्ट

Ekana Stadium, Lucknow
Ekana Stadium, Lucknow

लखनऊ के काली मिट्टी की पिच स्पिनर्स के लिए काफी किफायती मानी जाती है। और लखनऊ की टीम अपने शानदार स्पिन के बदौलत हीं मैच जीतती आई है, लेकिन आज उनकी चुनौती राजस्थान से है, जिसे स्पिन का जवाब स्पिन से देना जानतें हैं। वहीं, इस सीजन में पर्पल कैप की रेस में शामिल शानदार भारतीय स्पिनर युजवेंद्र चहल राजस्थान की स्ट्रेंथ हैं।

LSG vs RRआमने- सामने की रिपोर्ट

लखनऊ और राजस्थान रॉयल्स के बीच यह 5वां मुकाबला होगा। अबतक हुए मुकाबलों में राजस्थान का पलड़ा भारी रहा है। हालांकि ईकाना में दोनों टीमों के बीच यह पहला मुकाबला होगा।

LSG की संभावित प्लेयिंग 11

क्विंटन डी कॉक, केएल राहुल (कप्तान और विकेटकीपर), मार्कस स्टोइनिस, देवदत्त पडिक्कल, निकोलस पूरन, दीपक हुडा, आयुष बदोनी, क्रुणाल पंड्या, मैट हेनरी, रवि बिश्नोई, मोहसिन खान।

RR की संभावित प्लेयिंग 11

यशस्वी जयसवाल, जोस बटलर, संजू सैमसन (कप्तान और विकेटकीपर), रियान पराग, शिम्रोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, ध्रुव जुरेल, आर अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, युजवेंद्र चहल, संदीप शर्मा।

ड्रीम11 टीम की फेंटेसी टीम

यहां ड्रीम-11 के लिए दाे फेंटेसी टीमें दी गईं हैं। इसके आधार पर आप आज के मैच के लिए विचार कर सकते हैं:

ड्रीम11 के लिए टीम 1

भूमिकाएँखिलाड़ी
विकेटकीपरकेएल राहुल, संजू सैमसन, जोस बटलर, निकोलस पूरन, क्विंटन डी कॉक
बल्लेबाज़यशस्वी जयसवाल
ऑलराउंडररियान पराग, मार्कस स्टोइनिस, आर अश्विन
गेंदबाजयुजवेंद्र चहल, रवि बिश्नोई
कप्तानजोस बटलर
उप-कप्तानकेएल राहुल
LSG vs RR
LSG vs RR

ड्रीम11 के लिए टीम 2

भूमिकाएँखिलाड़ी
विकेटकीपरकेएल राहुल, संजू सैमसन, जोस बटलर, निकोलस पूरन
बल्लेबाज़यशस्वी जयसवाल, दीपक हुडा
ऑलराउंडररियान पराग, मार्कस स्टोइनिस
गेंदबाजयुजवेंद्र चहल, रवि बिश्नोई, संदीप शर्मा
कप्तानयशस्वी जयसवाल
उप-कप्ताननिकोलस पूरन
LSG vs RR
LSG vs RR

यहां दी गईं टीमें अनुमान के आधार पर बनाए गए हैं, कृपया अपनी तरफ से इसे जाँच लें। आपको बता दें, लखनऊ सुपर जाएंट्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच मैच 27 अप्रैल को आज शाम 7.30 बजे भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई इकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ में खेला जाएगा। इसे आप जियो सिनेमा ऐप या टीवी चैनल स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर भी देख सकते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें।आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क उत्कृष्ट लेखकों एवं संपादकों का एक प्रशिक्षित समूह है. जो पिछले कई वर्षों से भारत और विदेश में होने वाली महत्वपूर्ण खबरों का विवरण और विश्लेषण करता है.उच्च और विश्वसनीय न्यूज नेटवर्क में डीएनपी हिन्दी की गिनती होती है. मीडिया समूह प्रतिदिन 24 घंटे की ताजातरीन खबरों को सत्यता के साथ लिखकर जनता तक पहुंचाने का कार्य निरंतर करता है
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 13 February 2026

फ़रवरी 12, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026

Fog Alert 13 Feb 2026

फ़रवरी 12, 2026

Rafale Deal

फ़रवरी 12, 2026

CPI Inflation

फ़रवरी 12, 2026

Income Tax News

फ़रवरी 12, 2026