---Advertisement---

IPL 2024: गुजरात टाइटंस को बड़ा झटका, तेज गेंदबाज Mohammed Shami आईपीएल से बाहर

IPL 2024: आज गुरूवार को मोहम्मद शमी के फैंस के लिए बुरी खबर मिली है। बताया जा रहा है कि, शमी कुछ ही दिनों बाद शुरू होने वाले आईपीएल 2024 से भी बाहर हो गए हैं। जिसके बाद गुजरात टाइटंस को बड़ा झटका ​लगा है। शमी ने वनडे वर्ल्ड कप 2024 के बाद से कोई ...

Read more

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

By: DNP न्यूज़ डेस्क

Published: फ़रवरी 22, 2024 5:00 अपराह्न

IPL 2024
Follow Us
---Advertisement---

IPL 2024: आज गुरूवार को मोहम्मद शमी के फैंस के लिए बुरी खबर मिली है। बताया जा रहा है कि, शमी कुछ ही दिनों बाद शुरू होने वाले आईपीएल 2024 से भी बाहर हो गए हैं। जिसके बाद गुजरात टाइटंस को बड़ा झटका ​लगा है। शमी ने वनडे वर्ल्ड कप 2024 के बाद से कोई मैच नहीं खेला है क्योंकि वो टखने में लगी चोट के बाद से क्रिकेट से दूर रहे हैं।

मोहम्मद शमी IPL 2024 से बाहर

मिली जानकारी के अनुसार, न्यूज एजेंसी पीटीआई के हवाले से बीसीसीआई के सूत्र ने बताया, कि बाएं टखने की इंजरी के चलते मोहम्मद शमी आईपीएल से बाहर हो गए हैं। उनके इंजरी को सर्जरी की जरूरत है,और वह यूके में होगी।

गुजरात टाइटंस के मेन तेज बोलर

दरअसल, शमी गुजरात टाइटंस के मेन तेज बोलर हैं। पिछले सीजन में यानि आईपीएल 2023 में उन्होंने ज्यादा विकेट लिए थे। उस दौरान शमी ने 17 मैचों में 18.61 की शानदार औसत से 28 विकेट लिए ​थे। उस वक्त उन्होंने 2 ‘फोर विकेट हॉल’ लिए थे।

6.25 करोड़ रूपए की कीमत में खरीदा

बता दें कि, शमी को गुजरात टीम ने बीते ​वर्ष 2022 में मेगा ऑक्शन में 6.25 करोड़ रूपए की कीमत में खरीदा था। जिसके बाद से वो टीम में सफल तेज गेंदबाज रहे। इससे पहले शमी पंजाब किंग्स का हिस्सा भी रह चुके हैं। आईपीएल के मुकाबले की बात करें तो अब तक शमी 110 आईपीएल खेल चुके हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो पर सकते हैं।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क उत्कृष्ट लेखकों एवं संपादकों का एक प्रशिक्षित समूह है. जो पिछले कई वर्षों से भारत और विदेश में होने वाली महत्वपूर्ण खबरों का विवरण और विश्लेषण करता है.उच्च और विश्वसनीय न्यूज नेटवर्क में डीएनपी हिन्दी की गिनती होती है. मीडिया समूह प्रतिदिन 24 घंटे की ताजातरीन खबरों को सत्यता के साथ लिखकर जनता तक पहुंचाने का कार्य निरंतर करता है
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Prithvi Shaw

सितम्बर 18, 2026

Mohsin Naqvi

सितम्बर 14, 2026

Bigg Boss 20

सितम्बर 7, 2026

Viral Video

सितम्बर 4, 2026

Lionel Messi

सितम्बर 1, 2026

Imran Khan

अगस्त 29, 2026