---Advertisement---

IPL 2024 SRH vs RR: आज प्लेऑफ में क्वालीफाई कर सकती है राजस्थान; जानें पिच रिपोर्ट, आँकड़े और ड्रिम-11 की संभावित टीमें

IPL 2024, SRH vs RR: अगर आज का मैच रॉयल्स जीत जाती है तो प्लेऑफ में उसकी जगह पक्की हो जाएगी। वहीं हैदराबाद जीतती है तो टॉप-4 में जगह बना लेगी।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

By: DNP न्यूज़ डेस्क

Published: मई 2, 2024 11:59 पूर्वाह्न

SRH vs RR
Follow Us
---Advertisement---

IPL 2024 SRH vs RR: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 50वें मैच में आज सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच जबरदस्त भिड़ंत देखने को मिल सकती है। यह जोरदार मुकाबला शाम 7.30 बजे से राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, हैदराबाद में खेला जाएगा, जो कि सनराइजर्स का होमग्राउंड भी है।

फिलहाल प्वाइंट्स राजस्थान 9 में से 8 मैच जीत कर 16 अंकों के साथ टॉप पर है। वहीं, सनराइजर्स 9 में से 5 जीत के साथ 10 लेकर पाँचवें स्थान पर काबिज हैं। आपको बता दें, अगर आज का मैच रॉयल्स जीत जाती है तो प्लेऑफ में उसकी जगह पक्की हो जाएगी। वहीं यदि हैदराबाद जीतती है तो टॉप-4 में जगह बना लेगी।

कौन है दोनों टीमों के टॉप स्कोरर और विकेट टेकर?

हैदराबाद से ट्रेविस हेड ने इस साल दबरदस्त खेल दिखाया हैं, और सनराइजर्स की ओर से टॉप रन स्कोरर रहें हैं। वहीं टीम में टी. नटराजन टॉप विकेट टेकर हैं। रॉयल्स की तरफ से कप्तान संजू सैमसन ने सबसे ज्यादा रन बनाएं हैं और युजवेंद्र चहल ने सबसे ज्यादा विकेट चटकाएं हैं। दोनों टीमों में एक से बढकर एक धुरंधर है, जो बैट के साथ-साथ बॉल से भी कारनामें कर रहें हैं।

SRH vs RR की पिच रिपोर्ट

हैदराबाद स्टेडियम की पिच बैटिंग के लिए काफी उपयोगी मानी जाती है। यहां गेंदबाजों को भी कभी-कभी मदद मिलते देखा गया है। इस सीजन में मुंबई इंडियंस के सामने 277 रनों का मिशाल स्कोर इसी ग्राउंड पर बना है। टॉस जीतने वाली बॉलिंग का फैसला से सकती है, क्योंकि पहले इस पिच पर बाद में खेलने वाली टीम को ज्यादा फायदा मिलते देखा गया है।

SRH vs RR हेड टू हेड रिपोर्ट

IPL 2024 में दोनों टीमों के बीच यह पहला मुकाबला है। हालांकि इससे पहले SRH vs RR के कुल 18 मुकाबलें हुए हैं, जिसमें दोनों ने एक-दूसरे को बराबर टक्कर दी है। हालांकि हैदराबाद में राजस्थान की टीम ने 75% मैच गंवाए हैं।

कुल मैच18
SRH जीती9
RR जीती9

SRH की संभावित प्लेयिंग 11

ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, एडेन मार्करम, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, अब्दुल समद, पैट कमिंस (कप्तान), मयंक मारकंडे/शाहबाज अहमद, भुवनेश्वर कुमार, जयदेव उनादकट, टी नटराजन।

RR की संभावित प्लेयिंग 11

यशस्वी जयसवाल, जोस बटलर, संजू सैमसन (कप्तान और विकेटकीपर), रियान पराग, ध्रुव जुरेल, शिम्रोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, आर अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, आवेश खान, संदीप शर्मा।

ड्रीम11 टीम की फेंटेसी टीम

यहां ड्रीम-11 के लिए दाे फेंटेसी टीमें दी गईं हैं। इसके आधार पर आप आज के मैच के लिए विचार कर सकते हैं:

ड्रीम11 के लिए टीम 1

भूमिकाएँखिलाड़ी
विकेटकीपरजोस बटलर, संजू सैमसन, हेनरिक क्लासेन
बल्लेबाज़ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, यशस्वी जयसवाल
ऑलराउंडररियान पराग, नीतीश कुमार रेड्डी
गेंदबाजआवेश खान, युजवेंद्र चहल, पैट कमिंस
कप्तानहेनरिक क्लासेन
उप-कप्तानयशस्वी जयसवाल
SRH vs RR Dream 11
SRH vs RR Dream 11

ड्रीम11 के लिए टीम 2

भूमिकाएँखिलाड़ी
विकेटकीपरजोस बटलर, संजू सैमसन, हेनरिक क्लासेन
बल्लेबाज़ट्रैविस हेड, यशस्वी जयसवाल
ऑलराउंडररियान पराग, नीतीश कुमार रेड्डी, एडेन मार्करम
गेंदबाजयुजवेंद्र चहल, पैट कमिंस, टी नटराजन
कप्तानसंजू सैमसन
उप-कप्तानट्रैविस हेड
SRH vs RR Dream 11
SRH vs RR Dream 11

यहां दी गईं टीमें अनुमान के आधार पर बनाए गए हैं, कृपया अपनी तरफ से इसे जाँच लें। आपको बता दें, सनराइजर्स हैदराबाद और राजजस्थान रॉयल्स के बीच मैच आज शाम 7.30 बजे हैदराबाद के होमग्राउंड राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इसे आप जियो सिनेमा ऐप या टीवी चैनल स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर भी देख सकते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें।आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क उत्कृष्ट लेखकों एवं संपादकों का एक प्रशिक्षित समूह है. जो पिछले कई वर्षों से भारत और विदेश में होने वाली महत्वपूर्ण खबरों का विवरण और विश्लेषण करता है.उच्च और विश्वसनीय न्यूज नेटवर्क में डीएनपी हिन्दी की गिनती होती है. मीडिया समूह प्रतिदिन 24 घंटे की ताजातरीन खबरों को सत्यता के साथ लिखकर जनता तक पहुंचाने का कार्य निरंतर करता है
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ganga Expressway

फ़रवरी 12, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

फ़रवरी 12, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

High Speed Rail Corridor

फ़रवरी 12, 2026