---Advertisement---

IPL 2024: रोहित शर्मा और हार्दिक पंड्या के बीच खींचतान! क्या हिटमैन छोड़ेंगे मुंबई इंडियंस?

IPL 2024: हार्दिक पांड्या को मुंबई इंडियस का कप्तान बनाएं जाने के बाद से ही टीम में सबकुछ अच्छा नही चल रहा है। हम ऐसा इसलिए कह रहे है कि IPL 2024 की शुरूआत हो गई है, और अभी तक मुंबई इंडियंस अपना खाता भी नही खोल पाई है। मुंबई इंडियंस अपने शुरूआती तीन मैच ...

Read more

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अप्रैल 4, 2024 4:05 अपराह्न

IPL 2024
Follow Us
---Advertisement---

IPL 2024: हार्दिक पांड्या को मुंबई इंडियस का कप्तान बनाएं जाने के बाद से ही टीम में सबकुछ अच्छा नही चल रहा है। हम ऐसा इसलिए कह रहे है कि IPL 2024 की शुरूआत हो गई है, और अभी तक मुंबई इंडियंस अपना खाता भी नही खोल पाई है। मुंबई इंडियंस अपने शुरूआती तीन मैच खेल चुकी है जहां उसको हार का सामना करना पड़ा है। वहीं अब एक बड़ी खबर सामने आ रही है। न्यूज 24 स्पोर्ट्स के मुताबिक रोहित शर्मा मुंबई इंडियन छोड़ सकते है।

रोहित शर्मा हार्दिक पांड्या की कप्तानी से है नाखुश

न्यूज 24 स्पोर्ट्स के मुताबिक मुंबई इंडियंस के एक खिलाड़ी ने जानकारी दी है कि रोहित शर्मा हार्दिक पांड्या की कप्तानी से खुश नहीं है। वहीं कुछ मामलों को लेकर दोनों खिलाड़ियों के बीच ड्रेसिंग रूम में आपसी सहमति नही बन पा रही है। गौरतलब है कि मुंबई इंडियंस के लिए अभी तक यह सीजन अच्छा नही रहा है। एमआई को अपने तीनों मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। सूत्रों के मुताबिक रोहित शर्मा IPL 2024 के बाद मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी का साथ छोड़ सकते है। वहीं यह खबर एमआई के फैंस का दिल तोड़ सकती है। सूत्रों के मुताबिक दोनों खिलाड़ियों के बीच ड्रेसिंग रूम में कई मुद्दों पर बहस हो रही है। जिसके कारण ड्रेसिंग रूम का माहौल सही नही हो पा रहा है।

5 बार मुंबई इंडियंस टीम को बनाया विजेता

आपको बता दें कि रोहित शर्मा ने 2013 से लेकर 2023 बतौर कप्तान मुंबई इंडियंस को 5 बार विजेता बनाया है। हालांकि हार्दिक पांड्या को कप्तानी मिलने के बाद एमआई के फैंस भी मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी से काफी नाराज है। माना जा रहा है कि अगर मुबंई इंडियंस की हार का सिलसिला ऐसे ही चलता रहा तो कप्तानी में बदलाव किए जा सकते है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rajkummar Rao

जुलाई 8, 2026

MS Dhoni

जुलाई 7, 2026

Shah Rukh Khan

जुलाई 2, 2026

Virat Kohli

जून 29, 2026

Hardik Pandya

जून 27, 2026

Viral Video

जून 25, 2026