---Advertisement---

IPL 2025 Final: ‘मेरा सपना था कि आईपीएल…’ RCB की जीत से गदगद हुए Vijay Mallya, यूजर बोला – ‘सर ट्रॉफी बेच कर पैसे वापस करो; जानें डिटेल

IPL 2025 Final: आरसीबी के पूर्व मालिक Vijay Mallya ने बेंगलुरू की जीत के बाद विराट कोहल समेत पूरी आरसीबी टीम को बधाई दी।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जून 4, 2025 1:50 अपराह्न

IPL 2025 Final
Follow Us
---Advertisement---

IPL 2025 Final: आरसीबी के पूर्व मालिक Vijay Mallya ने बेंगलुरू की जीत के बाद विराट कोहल समेत पूरी आरसीबी टीम को बधाई दी। बता दें कि विजय माल्या ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखकर इसकी जानकारी दी। मालूम हो कि पूरे 18 साल बाद आरसीबी ने IPL 2025 Final फाइनल में पंजाब किंग्स को हराकर खिताब अपने नाम कर लिया है। वहीं आज बेंगुलरू में आरबीसी का ग्रेड सेलिब्रेशन होगा जिसे लेकर तैयारियां की जा रही है।

IPL 2025 Final में RCB की जीत से गदगद हुए Vijay Mallya

बता दें कि आरसीबी के करोड़ों फैंस का 18 साल का इंतजार खत्म हो गया है। इसी बीच आईपीएल के पूर्व मालिक Vijay Mallya ने RCB की जीत पर ट्वीट करते हुए लिखा कि “जब मैंने आरसीबी की स्थापना की थी तो मेरा सपना था कि आईपीएल ट्रॉफी बेंगलुरु आए। मुझे युवा खिलाड़ी के रूप में दिग्गज किंग कोहली को चुनने का सौभाग्य मिला और यह उल्लेखनीय है कि वह 18 वर्षों से आरसीबी के साथ हैं।

मुझे यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल और मिस्टर 360 एबी डिविलियर्स को चुनने का भी सम्मान मिला, जो आरसीबी के इतिहास का एक अमिट हिस्सा हैं। आखिरकार, आईपीएल ट्रॉफी बेंगलुरु पहुंच गई। बधाई और फिर से उन सभी को धन्यवाद जिन्होंने मेरे सपने को साकार किया। आरसीबी के प्रशंसक सबसे अच्छे हैं और वे आईपीएल ट्रॉफी के हकदार हैं। ई साला कप बेंगलुरु बारुथे”!

विजय माल्या की ट्वीट पर यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया

बता दें कि Vijay Mallya के ट्वीट के बाद अब यूजर्स भी जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे है। एक यूजर ने लिखा कि

“सर आपने लोन लेकर आरसीबी को फंड दिया और अब ट्रॉफी बेचकर पैसे वापस करो”। एक और यूजर ने लिखा कि

“पैसा लौटा दो इसी बात पर माल्या जी”। एक और यूजर ने लिखा कि

“एसबीआई का सपना सच करने का समय आ गया है। घर लौट आओ माल्या जी”। एक दूसरे यूजर ने लिखा कि

“आपको वापस आकर व्यक्तिगत रूप से उन्हें बधाई देनी चाहिए”। बता दें कि फाइनल जीतने के बाद सबसे ज्यादा इमोशनल विराट कोहली दिखे। वह मैच का दौरान ही रोने लगे।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

फ़रवरी 12, 2026

Elon Musk

फ़रवरी 12, 2026

High Speed Rail Corridor

फ़रवरी 12, 2026

Russia Social Media Ban

फ़रवरी 12, 2026

Meerut News

फ़रवरी 12, 2026

Bangladesh Elections 2026

फ़रवरी 12, 2026