---Advertisement---

IPL 2025, PBKS vs RCB: Virat Kohli के साथ यह घातक खिलाड़ी भी बन सकता है बेंगलुरु के लिए मैच विनर, क्या पंजाब को मिलेगा होम ग्राउंड का फायदा?

IPL 2025, PBKS vs RCB: आईपीएल 2025 क्वालीफायर 1 मुकाबले में Virat Kohli के साथ यह घातक खिलाड़ी भी बेंगलुरु के लिए मैच विनर बन सकता है। क्या पंजाब को होम ग्राउंड का फायदा मिलेगा।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मई 29, 2025 10:49 पूर्वाह्न

IPL 2025, PBKS vs RCB
Follow Us
---Advertisement---

IPL 2025, PBKS vs RCB: गुरुवार को लगभग 2 महीने के बाद आईपीएल 2025 क्वालीफायर 1 का मुकाबला खेला जाएगा। आईपीएल सीजन में शानदार प्रदर्शन के बाद टॉप-2 टीमों के बीच आज आईपीएल 2025 क्वालीफायर 1 की दिलचस्प जंग देखने को मिलेगी। आईपीएल 2025, पीबीकेएस बनाम आरसीबी मुकाबला मुल्लांपुर स्टेडियम चंडीगढ़ में खेला जाएगा। पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु में से जो भी टीम जीत हासिल करेगी, वो सीधे आईपीएल 2025 के फाइनल में पहुंच जाएगी। बता दें कि दोनों ही टीमों ने आईपीएल का खिताब नहीं जीता है। ऐसे में दोनों टीमों की कोशिश होगी कि वह बेहतर प्रदर्शन करें और सीधे फाइनल में प्रवेश करें।

IPL 2025, PBKS vs RCB मुकाबले में बेंगलुरु का यह खिलाड़ी बन सकता है मैच विनर

मुल्लांपुर स्टेडियम चंडीगढ़ में आईपीएल 2025, पीबीकेएस बनाम आरसीबी मैच में Virat Kohli का जलवा एक बार फिर देखने को मिल सकता है। वहीं, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का कार्यवाहक कप्तान जितेश शर्मा ने पिछले मुकाबले में जबरदस्त पारी खेलकर बता दिया है कि वह अपने दम पर मैच पलट सकते हैं। ऐसे में बेंगलुरु के पास विराट कोहली के अलावा विकेटकीपर और कार्यवाहक कप्तान जितेश शर्मा का दमदार सपोर्ट है। ऐसे में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर को इन दोनों ही खिलाड़ियों को जल्दी से जल्दी आउट करना होगा, वरना पंजाब के हाथ से सीधे फाइनल में पहुंचने का अवसर फिसल सकता है। हालांकि, बेंगलुरु के पास इन दो प्लेयर्स के अलावा भी कई घातक खिलाड़ी मौजूद हैं, जो मुकाबले को बेंगलुरु के पक्ष में मोड़ सकते हैं।

आईपीएल 2025, पीबीकेएस बनाम आरसीबी मैच में श्रेयस अय्यर को मिलेगा फायदा?

बता दें कि इस आईपीएल सीजन में चंडीगढ़ का मुल्लांपुर स्टेडियम पंजाब किंग्स का होम ग्राउंड रहा है। ऐसे में माना जा रहा है कि IPL 2025, PBKS vs RCB मैच में पंजाब किंग्स को थोड़ा फायदा मिल सकता है। पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर अच्छी फॉर्म में चल रहे हैं। चंडीगढ़ का मुल्लांपुर स्टेडियम बल्लेबाजों के लिए थोड़ी दिक्कतें पैदा कर सकता है। यहां पर स्पिनर्स को मदद मिलने की संभावना है। ऐसे में पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के स्पिनर्स मुकाबले में काफी अहम भूमिका अदा कर सकते हैं। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि क्या पंजाब किंग्स को होम ग्राउंड मुल्लांपुर स्टेडियम का लाभ मिल पाता है या नहीं। आज का मुकाबला शाम 7:30 बजे ही शुरू होगा।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Lionel Messi

अक्टूबर 7, 2026

Shoaib Malik

अक्टूबर 2, 2026

IND vs WI 2nd ODI

अक्टूबर 1, 2026

Asian Games 2026

सितम्बर 30, 2026

CM Yogi Adityanath

सितम्बर 29, 2026

Asian Games 2026

सितम्बर 29, 2026