---Advertisement---

IPL 2026: सनराइजर्स हैदराबाद से मिली हार के बाद Ajinkya Rahane का फूटा गुस्सा, आलोचकों को दिया मुहंतोड़ जवाब

IPL 2026 में Sunrisers Hyderabad से हार के बाद Ajinkya Rahane का गुस्सा फूटा। कप्तान ने आलोचकों को करारा जवाब देते हुए टीम की रणनीति और वापसी को लेकर दिया बड़ा बयान।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अप्रैल 3, 2026 11:30 पूर्वाह्न

IPL 2026
Follow Us
---Advertisement---

IPL 2026: बीते दिन सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच हुई मुकाबले में नाइट राइडर्स को करारी हार का सामना करना पड़ा। बता दें कि सनराइजर्स ने 65 रनों के साथ सीजन की पहली जीत दर्ज कर ली है। गौरतलब है कि हार के बाद नाइट राइडर्स के कप्तान अजिके रहाणे ने एक ऐसा बयान दिया है, जिसके बाद खेल जगत में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। इसका अलावा उन्होंने आलोचकों पर भी जमकर निशाना साधा, आमतौर पर शांत रहने वाले रहाणे ने अपने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान आलोचकों को खरी-खोटी सुनाई, जिसके बाद कई तरह के सवाल खड़े होने लगे है। चलिए आपको बताते है किया है पूरा माजरा

हार के बाद Ajinkya Rahane हुए आगबबूला

बीते रात हुए मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 65 रनों से हरा दिया था। मिली हार के बाद कोलाकाता नाइट राइडर्स के कप्तान प्रेस कॉफ्रेंस में पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने आलोचकों को खरी-खोटी सुनाई, उन्होंने आलोचकों को करारा जवाब देते हुए कहा कि

“मेरा स्ट्राइक रेट। मुझे लगता है कि अब तक मेरा स्ट्राइक रेट सबसे अच्छा है। जो लोग मेरे बारे में बातें कर रहे हैं, वे शायद खेल नहीं देख रहे हैं या उनके कुछ निजी मकसद हैं। “उन्हें मेरा खेलना पसंद नहीं है, उन्हें मुझे खेलते देखना पसंद नहीं है। मुझे जो सफलता मिली है, उसे देखकर शायद वे मुझसे जलते हैं।”

सनराइजर्स हैदराबाद ने दर्ज की सीजन की पहली जीत

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की शुरुआत ताबड़तोड़ हुई ट्रैविस हैड ने विस्फोटक पारी खेली, तो अभिषेक शर्मा ने भी 48 रनों की मजेदार पारी खेली। इसके अलावा निचली क्रम के बल्लेबाजों ने भी अच्छा प्रदर्शन किया। जिसके बाद टीम का स्कोर 226/8 तक पहुंचा दिया था। जिसके बाद कोलकाता नाइट राइडर्स ने लक्ष्य पिछा करते हुए पूरी टीम 161 रनों पर सिमट और नाइट राइडर्स को करारी हार का सामना करना पड़ा। वहीं IPL 2026 में यह कोलकाता की दूसरी हार है।

 

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Lionel Messi

अक्टूबर 7, 2026

Shoaib Malik

अक्टूबर 2, 2026

IND vs WI 2nd ODI

अक्टूबर 1, 2026

Asian Games 2026

सितम्बर 30, 2026

CM Yogi Adityanath

सितम्बर 29, 2026

Asian Games 2026

सितम्बर 29, 2026