---Advertisement---

IPL 2026: खिताबी टाइटल डिफेंड करने के लिए RCB के इन 3 प्लेयर्स पर रहेंगी सबकी नजरें, क्या कप्तान रजत पाटीदार पहले मैच से दोहरा पाएंगे इतिहास?

IPL 2026: कप्तान रजत पाटीदार की अगुवाई वाली आरसीबी आईपीएल 2026 में अपना खिताबी टाइटल बचाने के लिए उतरेगी। ऐसे में टीम के ये 3 प्लेयर्स काफी अहम साबित हो सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मार्च 18, 2026 11:43 पूर्वाह्न

IPL 2026
Follow Us
---Advertisement---

IPL 2026: टी20 विश्वकप के बाद अब सभी क्रिकेट प्रेमियों को आईपीएल यानी इंडियन प्रीमियर लीग का इंतजार है। 28 मार्च को पहला मुकाबला आरसीबी यानी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और एसआरएच यानी सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जएगा। आईपीएल इतिहास में लगभग 17 सालों बाद आरसीबी ने पहली बार खिताब जीता। ऐसे में अब कप्तान रजत पाटीदार के कंधों पर उसे बचाने का दबाव जरूर होगा। यही वजह है कि आरसीबी के इन 3 खिलाड़ियों पर अहम जिम्मेदारी होगी।

IPL 2026: विराट कोहली

आरसीबी की बात हो, तो विराट कोहली का नाम तो जरूर आएगा। जी हां, किंग कोहली शुरुआत से ही इस टीम के साथ खेल रहे हैं। ऐसे में विराट कोहली का जज्बा और पूर्ण भरोसा एक बार फिर आरसीबी को चैंपियन बनाने में खास योगदान दे सकता है। अगर विराट कोहली अपनी पुरानी फॉर्म में नजर आते हैं, तो एसआरएच को पहले मुकाबले में हार का सामना करना पड़ सकता है।

फिल साल्ट

आईपीएल 2026 में इंग्लैंड के धांसू खिलाड़ी फिल साल्ट भी अपना जलवा बिखेर सकते हैं। टी20 विश्वकप में इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने कई दमदार इनिंग खेली थी। ऐसे में आरसीबी को इनसे काफी अधिक उम्मीदें होंगी। फिल साल्ट किंग कोहली के साथ ओपनिंग का जिम्मा संभाल सकते हैं। ऐसे में पहले मैच में एसआरएच की टेंशन बढ़ने वाली है।

भुवनेश्वर कुमार

इस लिस्ट में अगला नाम भुवनेश्वर कुमार का है। जी हां, यह भारतीय पेसर अपनी सधी हुई लाइन लेंथ के साथ विपक्षी टीम की कमर तोड़ सकता है। ऐसे में आईपीएल 2026 के दौरान आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार और टीम प्रबंधन को उनसे खास उम्मीदे होंगी। साथ ही आरसीबी लवर्स भी चाहेंगे कि एक बार फिर खिताब जीतने में भुवनेश्वर कुमार अपना योगदान दें।

आईपीएल 2026 में आरसीबी फिर मचाएगी धमाल?

गौरतलब है कि आरसीबी ने आईपीएल 2026 के लिए अपनी कोर टीम को बरकरार रखा है। टीम अपनी मजबूत बैटिंग और कई सारे धाकड़ ऑलराउंडरों के दम पर अपना खिताबी टाइटल बचाने के लिए उतरेगी। हालांकि, आरसीबी को अपनी बॉलिंग क्षमता पर खास ध्यान देना होगा। ऐसे में अब देखना दिलचस्प होगा कि आरसीबी अपने पहले मुकाबले में एसआरएच के खिलाफ क्या रणनीति अपनाती है और किस तरह से अपना खेल दिखाती है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

मार्च 18, 2026

मार्च 18, 2026

CM Yogi Adityanath

मार्च 18, 2026

CM Bhagwant Mann

मार्च 18, 2026

Bhagwant Mann

मार्च 18, 2026

Eid-ul-Fitr 2026

मार्च 18, 2026