IPL 2026 Final: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का फाइनल मैच 31 मई 2026 को खेला गया है.अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आरसीबी ने गुजरात टाइटंस को हराकर एक बार फिर से आईपीएल ट्रॉफी अपने नाम कर ली है. दूसरी बार IPL जीतने के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मैदान पर जमकर जश्न मनाया है. हर तरफ कप्तान रजत पाटीदार को छोड़कर विराट कोहली और उनकी एक्ट्रेस पत्नी अनुष्का शर्मा की चर्चा हो रही है. दरअसल वो RCB प्लेयर दिनेश कार्तिक को दो बार गले लगाते दिखी हैं. जिसके कारण सोशल मीडिया पर विराट कोहली के एक्सप्रेशन को लेकर लोग मजे लेने लगे हैं. उनका कहना है कि, विराट को बीवी के किसी और के करीब आना अच्छा नहीं लगा.
IPL 2026 Final: दिनेश कार्तिक और अनुष्का शर्मा को गले लगता देख क्या विराट कोहली को हुई जलन?
दिनेश कार्तिक को दो बार गले लगाते अनुष्का शर्मा के वीडियो को एक्स प रJara नाम के यूजर ने पोस्ट किया है. इसके साथ ही कैप्शन में लिखा है कि, ‘विराट कोहली को जलन हो रही है।आरसीबी की ऐतिहासिक दूसरी आईपीएल ट्रॉफी जीत के बाद अनुष्का शर्मा ने दिनेश कार्तिक को गले लगाया। विराट कोहली की प्रतिक्रिया सब कुछ बयां करती है.’
देखें वीडियो
VIRAT KOHLI JEALOUS 😭
Anushka Sharma hugged Dinesh Karthik after RCB’s historic 2nd IPL trophy win. ❤️
Virat Kohli’s reaction says it all. 😂🔥 pic.twitter.com/2rR6edqzKP
— Jara (@JARA_Memer) June 1, 2026
आपको बता दें,आईपीएल 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु जीत के बाद अनुष्का शर्मा और दिनेश कार्तिक का एक प्यारा सा जश्न मनाते हुए वीडियो सामने आया है. इस दौरान विराट कोहली के एक्सप्रेशन देखकर सोशल मीडिया पर फैंस मज़ेदार कमेंट्स कर रहे हैं . उनका कहना है कि, विराट को बीवी का इस तरह किसी और से गले लगना अच्छा नहीं लगा है. यही वजह है कि, उनके चेहरे पर जलन साफ देखी जा सकती. लोगों का कहना है कि, विराट के चेहरे पर हैरान और परेशान करने वाले एक्सप्रेशन उनकी जलन को दिखा रह हैं.
अनुष्का शर्मा और दिनेश कार्तिक के वीडियो को देख लोग ले रहे मजे
आईपीएल 2026 में आरसीबी की जीत के बाद अनुष्का शर्मा और दिनेश कार्तिक के इस वीडियो को एक्स पर 1 जून को अपलोड किया गया है. इस वीडियो पर 5 लाख 60 हजार से ज्यादा व्यूज और कमेंट आ चुके हैं. एक यूजर लिखता है, ‘बहुत टाइट हग किया है दिनेश कार्तिक और अनुष्का शर्मा ने जैसे लग रहा है सालों बाद मिल रहे हैं’. दूसरा लिखता है, ‘विराट का चेहरे पर जलन दिखा रही है’. तीसरा लिखता है,’ जीत के बाद ये बहुत अच्छा प्रदर्शन है’. वहीं, कुछ लोग इसे सिर्फ हंसी-मजाक बता रहे हैं.
