---Advertisement---

IPL 2026 Final:  क्या विराट कोहली के पैर ना छूकर वैभव सूर्यवंशी ने दिखाया एटीट्यूड?  नन्हें वैभव और विराट की खास मुलाकात देख यूजर्स ने क्यों उठाए सवाल?

IPL 2026 Final:  आईपीएल 2026 फाइनल के बाद सोशल मीडिया पर विराट कोहली और 15 साल क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी की मुलाकात का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वैभव द्वारा विराट के पैर ना छूने पर कुछ यूजर्स ने सवाल उठाए हैं.

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जून 1, 2026 12:06 अपराह्न

IPL 2026 Final
Follow Us
---Advertisement---

IPL 2026 Final:  इंडियन प्रीमियर लीग 2026 फाइनल के साथ खत्म हो गया है. 31 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने फाइनल मुकाबले में गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराकर ट्रॉफी जीती. आरसीबी दूसरी बार आईपीएल विनर बनी है. जिसके कराण पूरी टीम ने मैदान में खूब जश्न मनाया है.  जीत के बाद आरसीबी के खिलाड़ी विराट कोहली और राजस्थान रॉयल्स के 15 साल के वैभव सूर्यवंशी की मुलाकात का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें वैभव द्वारा विराट के पैर न छूने पर कुछ यूजर्स ने उनके एटीट्यूड पर सवाल उठाए हैं, जबकि असलियत में ऐसा बिल्कुल नहीं है. वीडियो में  रन मशीन आईपीएल 2026 के सुपरस्टार और ऑरेंज कैप विजेता वैभव सूर्यवंशी को कुछ समझा रहे थे.

IPL 2026 Final:  क्या हुआ जब विराट कोहली और  वैभव सूर्यवंशी की मुलाकात हुई?

आपको बता दें, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के दोबारा चैंपियन बनने के बाद विराट कोहली और  वैभव सूर्यवंशी की मुलाकात क्रिकेट के मैदान में हुई है. इस दौरान नन्हें वैभव को विराट कुछ समझा रहे थे और बहुत ही ध्यान से वो सुन रहे थे. वैभव जब विराट से मिले तो उन्होंने सिर्फ विराट के द्वारा बताई जा रही बातों को सुना.

देखें वीडियो

कुछ लोगों को लगा इस दौरान वैभव को विराट कोहली  जैसे सुपरस्टार के पैर छूने चाहिए थे. राजस्थान रॉयल्स के इस युवा ओपनर ने पूरे सीजन में 776 रन बनाकर ऑरेंज कैप पायी है. इसीलिए कुछ लोग वैभव सूर्यवंशी के बर्ताव को एटीट्यूड से जोड़कर देख रहे है. कुछ यूजर्स का कहना था कि वैभव अभी सिर्फ 15 साल के हैं और विराट कोहली क्रिकेट इतने बड़े लेजेंड हैं। लेकिन अगर आप वीडियो को ध्यान से और पूरा देखेंगे, तो साफ हो जाएगा कि एटीट्यूड वाली बात पूरी तरह से गलत है. विराट अकसर खिलाड़ियों को समझाते रहते हैं. क्रिकेट के मैदान में दिखना ये बेहद आम है.

विराट कोहली और  वैभव सूर्यवंशी  की वीडियो पर यूजर्स ने उठाए सवाल

वैभव सूर्यवंशी और विराट कोहली के इस वीडियो को एक्स पर सीतामढ़ी जिला नाम के एक्स नाम के हैंडल से 1 जून 2026  को अपलोड किया गया है. इस पर 4. 28 लाख व्यूज आ चुके हैं. वहीं, तमाम सारे लोगों के कमेंट भी आ रहे हैं. एक यूजर लिखता है, ‘इसने पैरों को नहीं छुआ ये एडिट्यूड दिखा रहा है’. दूसरा लिखता है, ‘अगली बार इसे ही गाली देगा ये किंग’. तीसरा लिखता है, ‘इसने कोहली के पैर नहीं छुए हैं, कहीं, ये इसकी हालत खराब ना कर दे. इस घटना के वीडियो को देख यूजर्स तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

 

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ucha Lamba Kad Forever Song

जून 1, 2026

Viral Video

जून 1, 2026

IPL 2026 Final

जून 1, 2026

Health Tips

जून 1, 2026

R Madhavan

जून 1, 2026

Fatty Liver

मई 31, 2026