---Advertisement---

IPL Viral Video: 6,6,6…Shivam Dube ने जब राजस्थान के खिलाफ की छक्कों की बरसात, गेंदबाजों ने टेके घुटने…देखें Video

IPL Viral Video: आईपीएल 2023 का 37वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स बीच खेला गया। इस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के बेहतरीन बल्लेबाज शिवम दुबे का कहर देखने को मिली। उन्होंने आतिशी बल्लेबाजी करते हुए शानदार अर्धशतक लगाया।

Avatar of Divyanshu Rao

By: Divyanshu Rao

Published: अप्रैल 28, 2023 9:30 पूर्वाह्न | Updated: अप्रैल 28, 2023 10:39 पूर्वाह्न

IPL Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

IPL Viral Video: आईपीएल 2023 का 37वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स बीच खेला गया। इस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के बेहतरीन बल्लेबाज शिवम दुबे का कहर देखने को मिली। उन्होंने आतिशी बल्लेबाजी करते हुए शानदार अर्धशतक लगाया। दुबे की आक्रामक बल्बेबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

शिवम दुबे ने खेली आतिशी पारी 

दरअसल आईपीएल 2023 का 37वी लीग मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया। इस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के बेहतरीन बल्लेबाज शिवम दुबे का आक्रामक रूप देखने को मिला। शिवम दुबे ने आखिरी के कुछ ओवरों में राजस्थान रॉयल्स के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की है। उन्होंने राजस्थान के हर गेंदबाज की कुटाई करते हुए अर्धशतक लगाया।

Also Read: RR VS CSK IPL 2023: Adam Zampa के सामने चेन्नई सुपर किंग्स ने किया सरेंडर, 3 बल्लेबाजों ने दिया ऐसे अपना विकेट

शिवम ने अश्विन और होल्डर को जमकर धोया 

शिवम दुबे ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 33 गेंदों पर 52 रनों की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 4 छक्के और दो चौके लगाए। शिवम ने मैदान के चारों ओर के जमकर रन बरसाए। उन्होंने पारी के 14वें और 17वें ओवर में गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। उन्होंने 14 ओवर में आर अश्विन को बैक टू बैक दो छक्के लगाए और ओवर से कुल 15 रन जुटाए इसके बाद उन्होंने 17वें ओवर में फिर अटैक किया और जेसन होल्डर के ओवर से 16 रन जुटाए। शिवम ने इस ओवर में कुल दो चौके और एक छक्का लगाया। शिवम दुबे की आक्रामक बल्लेबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। शिवम दुबे की बल्लेबाजी का वीडियो।

शिवम दुबे के लिए आईपीएल 2023 बेहद शानदार रहा है। शिवम दुबने ने आईपीएल के इस सीजन 8 आईपीएल मुकाबले खेले है, जिसमें उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए 236 रन बनाए हैं । इस दौरान उन्होंने तीन बार 50 रनों से अधिक की पारी खेली है। वहीं इस दौरान शिवम का बेस्ट स्कोर 52 रन रहा है।

Also Read: RR VS CSK IPL 2023: Adam Zampa के सामने चेन्नई सुपर किंग्स ने किया सरेंडर, 3 बल्लेबाजों ने दिया ऐसे अपना विकेट

Avatar of Divyanshu Rao

Divyanshu Rao

दिव्यांशु राव DNP INDIA Hindi में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं। दिव्यांशु पिछले तीन साल से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। वे स्पोर्ट्स बीट पर पिछले दो साल से काम कर रहे हैं। इससे पहले वे ईटीवी भारत में काम कर चुके हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Arjun Tendulkar

मई 24, 2026

Rishabh Pant

मई 20, 2026

Vaibhav Sooryavanshi

मई 20, 2026

MS Dhoni

मई 19, 2026

Ishan Kishan

मई 19, 2026

Gautam Gambhir

मई 18, 2026