---Advertisement---

IPL Viral Video: 2022 में Shivam Dube का विस्फोट, लगाया था टॉप गियर और महज 13 गेंद में कूटे थे 68 रन, देखें वीडियो

IPL Viral Video: आईपीएल 2023 का चेन्नई सुपर किंग्स के धाकड़ बल्लेबाज शिवम दुबे शानदार फॉर्म में हैं। शिवम दुबे की यह फॉर्म आईपीएल 2023 में नहीं आई है आईपीएल के पिछले सीजन ही शिवम दुबे ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की थी।

Avatar of Divyanshu Rao

By: Divyanshu Rao

Published: अप्रैल 26, 2023 9:30 पूर्वाह्न | Updated: अप्रैल 26, 2023 2:19 अपराह्न

IPL Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

IPL Viral Video: आईपीएल 2023 का चेन्नई सुपर किंग्स के धाकड़ बल्लेबाज शिवम दुबे शानदार फॉर्म में हैं। शिवम दुबे की यह फॉर्म आईपीएल 2023 में नहीं आई है आईपीएल के पिछले सीजन ही शिवम दुबे ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की थी। शिवम दुबे ने आईपीएल के पिछले सीजन शानदार बल्लेबाजी करते हुए 200 से अधिक स्ट्राइक रेट से अर्धशतक लगाया था। जिसका वीडियो आज भी सोशल मीडिया पर वायरल होता रहता है।

शिवम दुबे ने जड़ा था आतिशी अर्धशतक 

चेन्नई सुपर किंग्स के धाकड़ मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज शिवम दुबे ने आईपीएल के पिछले सीजन शानदार अर्धशतकीय पारी खेली थी। दरअसल, आईपीएल 2022 का 22वां लीग मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैंलेजर्स बैंगलौर के बीच खेला गया। इस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के घाकड़ बल्लेबाज शिवम दुबे ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 46 गेंदों पर 95 रनों की पारी खेली थी। शिवम की इस बल्लेबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर आज भी जमकर वायरल होता है। शिवम दुबे की बल्लेबाजी का वीडियो।

Also Read: IPL Viral Video: Arjun Tendulkar और Ishan Kishan का ये रूप आपने नहीं देखा होगा, डांस फ्लोर पर जमकर थिरके, देखें Video

शिवम दुबे ने रॉबिन उथ्थपा के साथ की रिकॉर्ड साझेदारी 

शिवम ने अपनी इस आक्रामक बल्लेबाजी के दौरान 8 छक्के और पांच चौके लगाए। शिवम दुबने ने 68 रन सिर्फ 13 गेंदों पर बनाए। इस मैच शिवम दुबे का स्ट्राइक रेट 206 से अधिक रहा। शिवम दुबे ने इस पारी में रॉबिन उथ्थपा के साथ मिलकर एक और रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने रॉबिन उथ्थपा के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए रिकॉर्ड 165 रनों की साझेदारी की, जो आईपीएल में ऐतिहासिक पारियों में दर्ज हो गई।

शिवम दुबे के आईपीएल आंकड़े 

शिवम दुबे ने आईपीएल 2022 में 11 मुकाबले खेले थे. इन 11 मैचों में 28 की औसत से उन्होंने 289 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने दो बार अर्धशतक लगाया। जबकि आईपीएल 2022 में शिवम दुबे की सबसे बेस्ट पारी नाबाद 95 रनों की रही थी। वहीं शिवम दुबे के आईपीएल करियर की बात करें तो उन्होंने 42 आईपीएल मुकाबलों में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 25 की औसत से 872 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने पांच अर्धशतक लगाए हैं। आईपीएल में उनका बेस्ट स्कोर 95 रन रहा है।

Also Read: IPL Viral Video: Arjun Tendulkar और Ishan Kishan का ये रूप आपने नहीं देखा होगा, डांस फ्लोर पर जमकर थिरके, देखें Video

Avatar of Divyanshu Rao

Divyanshu Rao

दिव्यांशु राव DNP INDIA Hindi में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं। दिव्यांशु पिछले तीन साल से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। वे स्पोर्ट्स बीट पर पिछले दो साल से काम कर रहे हैं। इससे पहले वे ईटीवी भारत में काम कर चुके हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

MI Vs KKR IPL 2026

मार्च 29, 2026

RCB Vs SRH IPL 2026

मार्च 29, 2026

Virat Kohli

मार्च 29, 2026

MS Dhoni

मार्च 28, 2026

Mohsin Naqvi

मार्च 28, 2026

Tejasvi Surya

मार्च 27, 2026