---Advertisement---

IPL Viral Video: Yashasvi Jaiswal ने मुंबई के गेंदबाजों का किया हाल बेहाल, महज 21 गेंदों पर जड़ दिया शतक….देखें Video

IPL Viral Video: आईपीएल का 42वां लीग मुकाबला मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया। इस मैच में राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने शानदार शतक लगाया।

Avatar of Divyanshu Rao

By: Divyanshu Rao

Published: मई 1, 2023 5:13 पूर्वाह्न | Updated: मई 5, 2023 11:28 अपराह्न

IPL Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

IPL Viral Video: आईपीएल का 42वां लीग मुकाबला मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया। इस मैच में राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने शानदार शतक लगाया। यशस्वी जायसवाल ने इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों की जमकर धुनाई करते हुए शतकीय पारी की। इसके साथ ही वह आईपीएल 2023 में एक पारी में सबसे अधिक स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं। यशस्वी जायसवाल की बल्लेबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

यशस्वी जायसवाल ने खेली तूफानी पारी 

दरअसल, राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2023 का 42वां लीग मुकाबला मुंबई इंडियंस के खेला। इस मैच में राजस्थान रॉयल्स पहले बल्लेबाजी करने उतरी। राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाजी यशस्वी जायसवाल ने शानदार पारी खेली। उन्होंने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 62 गेंदों पर 124 रनों की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने मुंबई के गेंदबाजों की जमकर धुनाई करते हुए 16 चौके और 8 छक्के लगाए। यानी यशस्वी जायसवाल ने 112 रन सिर्फ छक्के चौके लगाकर बनाए। यशस्वी जायसवाल की बल्लेबाजी का वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। यशस्वी जायसवाल के शतक का वीडियो।

Also Read: Viral Video: स्टेडियम में चढ़ा लोगों को ‘लॉलीपॉप लागेलू’ गाने का खुमार, दर्शकों ने मैच के दौरान ही डांस कर उड़ाया गर्दा

यशस्वी जायसवाल के लिए आईपीएल 2023 रहा शानदार 

बता दें कि यशस्वी जायसवाल के लिए आईपीएल 2023 बेहद शानदार रहा है। यशस्वी जायसवाल ने आईपीएल 2023 में अभी तक 9 मुकाबले खेले है। जिसमें उन्होंने आतिशी बल्लेबाजी करते हुए करीब 48 की औसत से 428 रन बनाए है। इस दौरान यशस्वी ने तीन बार 50 रनों से अधिक की पारी खेली है तो वहीं एक शतक लगाया है। आईपीएल 2023 में यशस्वी जायसवाल का बेस्ट स्कोर 124 रन रहा है।

यशस्वी जायसवाल का आईपीएल करियर 

यशस्वी जायसवाल के ओवर ऑल आईपीएल करियर की बात करें तो उन्होंने अभी तक 32 आईपीएल मुकाबले खेले हैं। जिसमें उन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए करीब 3 की औसत से 975 रन बनाए हैं। इस दौरान यशस्वी जायसवाल ने 6 बार 50 रनों से अधिक की पारी खेली हैं तो वही एक बार शतक लगाया है। यशस्वी जायसवाल के लिए आईपीएल 2023 अच्छा रहा है, यशस्वी अभी तक इस सीजन सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं और ऑरेंज कैप यशस्वी जायसवाल के पास है।

Also Read: Viral Video: स्टेडियम में चढ़ा लोगों को ‘लॉलीपॉप लागेलू’ गाने का खुमार, दर्शकों ने मैच के दौरान ही डांस कर उड़ाया गर्दा

Avatar of Divyanshu Rao

Divyanshu Rao

दिव्यांशु राव DNP INDIA Hindi में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं। दिव्यांशु पिछले तीन साल से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। वे स्पोर्ट्स बीट पर पिछले दो साल से काम कर रहे हैं। इससे पहले वे ईटीवी भारत में काम कर चुके हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 11, 2026

Abhishek Sharma

फ़रवरी 11, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 11, 2026

Shashi Tharoor

फ़रवरी 10, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 10, 2026

Leave a Comment