---Advertisement---

Ishant Sharma ने भारत के इस तेज गेंदबाज को इंग्लैंड के 40 वर्षीय जैम्स एंडरसन से बेहतर माना

Ishant Sharma: टेस्ट के स्पेशलिस्ट गेंदबाज माने जाने वाले इशांत शर्मा इन दिनों क्रिकेट के तीनों प्रारूप में टीम इंडिया के भीतर जगह नहीं बना पा रहे है। उनके वर्तमान फॉर्म को देखते हुए उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया था। हालांकि, इस तेज गेंदबाज ने दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से खेलते हुए आईपीएल ...

Read more

Avatar of Lokesh sharma

By: Lokesh sharma

Published: जून 26, 2023 11:27 पूर्वाह्न

Ishant Sharma
Follow Us
---Advertisement---

Ishant Sharma: टेस्ट के स्पेशलिस्ट गेंदबाज माने जाने वाले इशांत शर्मा इन दिनों क्रिकेट के तीनों प्रारूप में टीम इंडिया के भीतर जगह नहीं बना पा रहे है। उनके वर्तमान फॉर्म को देखते हुए उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया था। हालांकि, इस तेज गेंदबाज ने दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से खेलते हुए आईपीएल में इस सीजन अपनी गेंदबाजी के दम पर विपक्षी बल्लेबाजों को अपनी उंगलियों पर नचाया था। लेकिन, ये तेज गेंदबाज इंग्लैंड के खिलाड़ी जैम्स एंडरसन से भारत के इस खिलाड़ी को बेहतर मानते है।

इशांत ने इस खिलाड़ीको माना सर्वश्रेष्ठ

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज जैम्स एंडरसन 40 साल के हो चुके है। इसके बाद भी वह टेस्ट क्रिकेट में अपने देश के लिए खेल रहे है। उनके खेलने के जुनून के क्या ही कहने। लेकिन, भारतीय टीम के तेज गेंदबाज इशांत शर्मा उनसे ज्यादा पूर्व खिलाड़ी जहीर खान को बहुत अच्छा गेंदबाज मानते है। उन्होंने बीयरबाइसेप्स यूट्यूब चैनल से बातचीत करते हुए कहा कि,

“जेम्स एंडरसन का गेंदबाजी करने का स्टाइल और तरीका बिल्कुल अलग है। वह इंग्लैंड में अलग कंडीशंस में खेलता है। अगर वह भारत में खेले तो जहीर खान उससे (जेम्स एंडरसन) बेहतर गेंदबाज हैं।”

ये भी पढ़ें: UP में पॉवर कट पर CM Kejriwal का तंज, मुख्यमंत्री योगी से पूछा- बिजली इतनी महंगी, फिर क्यों लग रहे कट ?

जहीर को गुरू मानते है इशांत

इशांत शर्मा और जहीर खान की जोड़ी एक समय पर भारत के लिए कमाल ही करती थी। वह एक दूसरे के जूनियर-सीनियर खिलाड़ी हुआ करते थे। हालांकि, जहीर ने क्रिकेट की दुनिया में पहले कदम रखा था। वह जहीर को अपना गुरू मानते है। इसी पर उन्होंने आगे कहा कि,

“वो मैंने खुद से कहा था। आज भी लोगों को नहीं पता कि वो मैंने किससे कहा था। मैंने कैच छोड़ने पर कभी किसी खिलाड़ी को गाली नहीं दी। मैं जैक (जहीर खान) को कैसे दे सकता हूं। वह मेरे लिए गुरू जैसे हैं।”

ये भी पढ़ें: Hajipur Gas Leak: बिहार के हाजीपुर में बड़ा हादसा, डेयरी प्लांट में लीक हुई गैस, 1 की मौत, 39 अस्पताल में भर्ती

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Lokesh sharma

Lokesh sharma

लोकेश शर्मा बीते 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने मेरठ सुभारती विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर Sports Content Writer और Editor के तौर पर काम कर चुके हैं। जिनमें सबसे बड़ा नाम SportzWiki and Cricketer Addictor in hindi है। फिलहाल लोकश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 29, 2026

Cristiano Ronaldo

अक्टूबर 29, 2026

CM Hemant Soren

अक्टूबर 27, 2026

Harry Kane

अक्टूबर 27, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 26, 2026

Anushka Sharma and Virat Kohli

अक्टूबर 26, 2026