---Advertisement---

Kartik Tyagi की गेंद से पीयूष चावला के उड़े होश, SMAT 2023 में कराई सबसे तेज़ डिलीवर

सैयद मुश्ताक़ अली ट्रॉफी में कार्तिक त्यागी ने कमाल की गेंदबाज़ी की। उन्होंने क्वार्टर फाइनल मुक़ाबले में 161kmph की स्पीड से गेंद डाली।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

By: DNP न्यूज़ डेस्क

Published: अक्टूबर 31, 2023 4:02 अपराह्न

google
Follow Us
---Advertisement---

Kartik Tyagi : सैयद मुश्ताक़ अली ट्रॉफी में आज उत्तर प्रदेश और गुजरात के बीच मुक़ाबला खेला जा रहा है। इस मुक़ाबले में उत्तर प्रदेश के कार्तिक त्यागी के अपनी गेंदबाज़ी से सबको चौंका दिया। उन्होंने ऐसी गेंद डाली जिसे देखकर सिर्फ़ बल्लेबाज़ ही नहीं बल्कि दर्शकों के भी होश उड़ गए।

गुजरात के ख़िलाफ़ सैयद मुश्ताक़ अली ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल मुक़ाबले में कार्तिक त्यागी ने 161kmph की गेंद डाली। उन्हें शुरुआत से ही 150-153kmph की स्पीड से गेंद फेंकते हुए देखा गया। लेकिन मैच के आगे बढ़ते-बढ़ते उनकी स्पीड 161kmph तक पहुँच गई।

गेंद की स्पीड इतनी तेज थी कि वह बल्लेबाज़ी कर रहे गुजरात के बल्लेबाज़ पीयूष चावल के सर पर लग गई और उन्हें खुद को संभालने में थोड़ा वक़्त लग गया।

होनहार गेंदबाज़ हैं कार्तिक

Kartik Tyagi की गिनती देश के होनहार तेज़ गेंदबाज़ों में की जाती है। कार्तिक 2020 में अंडर 19 वर्ल्ड कप खेलने वाली टीम का हिस्सा थे। साथ ही वह उत्तर प्रदेश के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते हैं। आईपीएल में भी कार्तिक की गेंदबाज़ी की खूब सराहना की जाती है। इण्डियन प्रीमियर लीग(IPL) में कार्तिक राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हैं।

इतना ही नहीं कार्तिक त्यागी साल 2020-21 में भारत के ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज दौरे का हिस्सा भी थे। वह ऐतिहासिक टेस्ट सीरीज जीतने वाली भारतीय टीम के नेट गेंदबाज़ों में शामिल थे।

कार्तिक के करियर को उनकी चोटों ने काफ़ी प्रभावित किया। लेकिन अब वह फिट होकर वापस आ गए हैं। आते ही उन्होंने अपना जलवा भी दिखाना शुरू कर दिया है। सैयद मुश्ताक़ ट्रॉफी 2023 के मुक़ाबलों में उनकी गेंदबाज़ी ने अनुमानित तौर पर 150 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ़्तार पकड़ी है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क उत्कृष्ट लेखकों एवं संपादकों का एक प्रशिक्षित समूह है. जो पिछले कई वर्षों से भारत और विदेश में होने वाली महत्वपूर्ण खबरों का विवरण और विश्लेषण करता है.उच्च और विश्वसनीय न्यूज नेटवर्क में डीएनपी हिन्दी की गिनती होती है. मीडिया समूह प्रतिदिन 24 घंटे की ताजातरीन खबरों को सत्यता के साथ लिखकर जनता तक पहुंचाने का कार्य निरंतर करता है
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 29, 2026

Cristiano Ronaldo

अक्टूबर 29, 2026

CM Hemant Soren

अक्टूबर 27, 2026

Harry Kane

अक्टूबर 27, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 26, 2026

Anushka Sharma and Virat Kohli

अक्टूबर 26, 2026