---Advertisement---

KL Rahul Athiya Shetty Wedding: कोहली से लेकर इन दिग्गज खिलाड़ियों ने दी कपल को बधाई, जानिए खूबसूरत संदेश में किसने क्या लिखा

KL Rahul Athiya Shetty Wedding: इंडियन क्रिकेट टीम के दिग्गज खिलाड़ी केएल राहुल और अभिनेत्री आथिया शेट्टी ने कल शादी कर ली। कपल लगभग चार सालों से एक दूसरे को डेट कर रहे थे और एक लंबे समय के बाद खंडाला के फार्म हाउस में शादी की। कपल के शादी करने के बाद अब लगातार ...

Read more

Avatar of Prakash Singh

By: Prakash Singh

Published: जनवरी 24, 2023 11:56 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

KL Rahul Athiya Shetty Wedding: इंडियन क्रिकेट टीम के दिग्गज खिलाड़ी केएल राहुल और अभिनेत्री आथिया शेट्टी ने कल शादी कर ली। कपल लगभग चार सालों से एक दूसरे को डेट कर रहे थे और एक लंबे समय के बाद खंडाला के फार्म हाउस में शादी की। कपल के शादी करने के बाद अब लगातार सोशल मीडिया पर बधाइयां मिल रही है ऐसे में क्रिकेट टीम के लोगों ने भी कुछ खास अंदाज में बधाई दी है।

आपको बता दें कि केएल राहुल और आथिया की शादी में तामाम बड़ी हस्तियों ने शिरकत की। वहीं भारतीय टीम के अधिकतर खिलाड़ी न्यूजीलैंड के खिलाफ हो रहे तीसरे वनडे मैच के लिए इंदौर में हैं ऐसे में उनका पहुंच पाना मुमकिन नहीं था इसलिए उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से बधाई संदेश भेजा है माना जा रहा है रिसेप्शन में टीम इंडिया के सभी खिलाड़ी शामिल होंगे।

पूर्व कप्तान विराट कोहली ने खास अंदाज में दी बधाई

केएल राहुल और अथिया शेट्टी ने जैसे ही शादी संपन्न होने का ऐलान किया उन्हें चारों तरफ से बधाइयां मिलने लगी। शादी सम्पन्न होने का ऐलान बॉलीवुड के बेहतरीन एक्टर सुनील शेट्टी ने किया जो आथिया शेट्टी के पिता भी है। क्रिकेटर केएल राहुल ने जैसे अपने आधिकारिक ट्विटर पर शादी को लेकर पोस्ट डाला विराट कोहली, सानिया मिर्जा समेत कई खिलाड़ियों ने रिएक्ट किया। इस पोस्ट पर भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर विराट कोहली बने भी बधाई लिखा और पोस्ट में आगे दिल भी बनाया।

सूर्यकुमार यादव और पूर्व दिग्गज स्पिनर हरभजन सिंह ने दी बधाई

भारतीय क्रिकेट टीम में सूर्य की तरह चमकने वाले स्टार खिलाड़ी ने भी अपने दोस्त केएल राहुल को बधाई संदेश भेजा। स्टार खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव ने ट्वीट कर लिखा, केएल राहुल और आथिया शेट्टी को बहुत – बहुत बधाई , आप दोनों हमेशा खुश रहे। वहीं इसके अलावा भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह ने भी कपल को बधाई देते हुए लिखा, ‘मेरी शुभकामनाएं आपके साथ हैं क्योंकि आप अपने जीवन की सबसे महत्वपूर्ण पारी की शुरुआत कर रहे हैं। वाहेगुरु आपको अपार प्यार और खुशियां प्रदान करें।’

मुझे फादर बनें रहना है पसंद

शादी के बाद सुनील शेट्टी जब मीडिया के सामनें आए तो उनकी आंखों में बेटी के लिए प्यार दिखाई पड़ा। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि “मैं हमेशा के लिए एक फादर बना रहना चाहता हूं। यह रिश्ता में अच्छे से निभा सकता हूं। सभी लोगों को दिल से शुक्रिया जिन्होंने हमारी बेटी को बधाई दिया।”

ये भी पढ़ेंःRAKUL PREET SINGH जैसा बनना है फिट तो अपनाएं उनके सीक्रेट FITNESS TIPS, पा सकती हैं मनचाहा फिगर

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Prakash Singh

Prakash Singh

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश DNP India वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

सितम्बर 26, 2026

सितम्बर 26, 2026

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 50

सितम्बर 26, 2026

Love & War

सितम्बर 26, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 2

सितम्बर 26, 2026

Ramayana

सितम्बर 26, 2026