---Advertisement---

KL Rahul: एशिया कप और विश्व कप से बाहर हो सकते हैं भारत के दो स्टार बल्लेबाज

KL Rahul: पिछले कुछ से इंजरी के चलते बाहर चल रहे भारत के बैटिंग स्टार के एल राहुल अभी तक पूरी रह फिट नहीं हो पाए हैं। ऐसे में उनका एशिया कप में खेलना मुश्किल नजर आ रहा है। सिर्फ के एल राहुल ही नहीं श्रेयस अय्यर भी तक फिट नहीं हो पाए हैं। ऐसे ...

Read more

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

By: DNP न्यूज़ डेस्क

Published: अगस्त 3, 2023 5:40 अपराह्न | Updated: अगस्त 4, 2023 11:15 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

KL Rahul: पिछले कुछ से इंजरी के चलते बाहर चल रहे भारत के बैटिंग स्टार के एल राहुल अभी तक पूरी रह फिट नहीं हो पाए हैं। ऐसे में उनका एशिया कप में खेलना मुश्किल नजर आ रहा है। सिर्फ के एल राहुल ही नहीं श्रेयस अय्यर भी तक फिट नहीं हो पाए हैं। ऐसे में यह बड़ा सवाल खड़ा हो गया है कि यह दोनों खिलाड़ी एशिया कप और विश्व तक टीम में वापसी कर पाएंगे या नहीं?

दोनों खिलाड़ी टीम के लिए कितने जरूरी

के एल राहुल और श्रेयस अय्यर दोनों टीम के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण खिलाड़ी हैं। दोनों खिलाड़ियों की मौजूदगी टीम के बैटिंग आर्डर में मजबूती लाती है। ऐसे में वर्ल्ड कप के साल में दो बड़े खिलाड़ियों का चोट के चलते टीम से बाहर काफी नुकसानदायक साबित हो सकता है।
बता दें कि राहुल ने जांघ कि सर्जरी करवाई जबकि श्रेयस ने स्ट्रेस फ्रैक्चर से ठीक होने के लिए अपनी पीठ के निचे हिस्से की सर्जरी करवाई थी। ऐसे में दोनों का एशिया कप तक फिट हो पाना नामुमकिन नजर आ रहा है।

अगर बात करें दोनों की भूमिका की तो वर्ल्ड कप के लिहाज से दोनों ही खिलाड़ी टीम के लिए बहुत जरुरी हैं। के एल राहुल बतौर ओपनर और नंबर 5 पर अच्छी बल्लेबाजी करने में सक्षम हैं। वहीं श्रेयस अय्यर का नंबर 4 पर प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है और उन्होंने पिछले कुछ समय में भारत के लिए नंबर 4 पर किसी भी अन्य बल्लेबाज से सबसे अच्छा प्रदर्शन किया है।

दोनों को फिट होने में कितना समय लग सकता है?

अगर बात करें दोनों खिलाड़ियों को पूरी तरह फिट होने में कितना समय लग सकता है तो के एल राहुल वर्ल्ड कप से पहले फिट हो सकते हैं पर दूसरी तरफ श्रेयस का पूरी तरह फिट हो पाना मुश्किल नजर आ रहा है। ऐसे बीसीसीआई दोनों खिलाड़ियों की फिटनेस को मॉनिटर कर रही है। आपको यह बता दें कि अय्यर अगर वर्ल्ड कप तक पूरी तरह फिट भी हो जाते हैं तब भी श्रेयस अय्यर के लिए वर्ल्ड कप में खेलना मुश्किल होगा।

ऐसे में भारतीय बोर्ड चाहेगा कि दोनों में से कम से कम एक खिलाड़ी विश्व कप से पहले फिट होकर थोड़ा समय मैदान में बिता पाएं ताकि विश्व कप खेलने में कोई कठिनाई ना हो।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क उत्कृष्ट लेखकों एवं संपादकों का एक प्रशिक्षित समूह है. जो पिछले कई वर्षों से भारत और विदेश में होने वाली महत्वपूर्ण खबरों का विवरण और विश्लेषण करता है.उच्च और विश्वसनीय न्यूज नेटवर्क में डीएनपी हिन्दी की गिनती होती है. मीडिया समूह प्रतिदिन 24 घंटे की ताजातरीन खबरों को सत्यता के साथ लिखकर जनता तक पहुंचाने का कार्य निरंतर करता है
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

MI Vs KKR IPL 2026

मार्च 29, 2026

RCB Vs SRH IPL 2026

मार्च 29, 2026

Virat Kohli

मार्च 29, 2026

MS Dhoni

मार्च 28, 2026

Mohsin Naqvi

मार्च 28, 2026

Tejasvi Surya

मार्च 27, 2026