---Advertisement---

Sachin Tendulkar को पीछे छोड़ Virat Kohli ने किया एक और रिकॉर्ड अपने नाम, दिल्ली के मैदान में रचा नया इतिहास

Virat Kohli: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दिल्ली के अरुण जेटली मैदान में शानदार मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले में भारत की टीम ने जीत हासिल कर 2-0 की बढ़त बना ली है। वहीं भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने इस मैच में एक ऐसा रिकॉर्ड बनाया है, जिसे तोड़ने के लिए किसी ...

Read more

Avatar of Prakash Singh

By: Prakash Singh

Published: फ़रवरी 19, 2023 4:30 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Virat Kohli: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दिल्ली के अरुण जेटली मैदान में शानदार मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले में भारत की टीम ने जीत हासिल कर 2-0 की बढ़त बना ली है। वहीं भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने इस मैच में एक ऐसा रिकॉर्ड बनाया है, जिसे तोड़ने के लिए किसी भी खिलाड़ी को सालों लग जाएंगे। बता दें कि विराट कोहली पिछले काफी मैचों में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। इन मैचों में उन्होंने कई रिकॉर्ड बनाए हैं और कई रिकार्ड्स तोड़े भी हैं। वहीं ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में उन्होंने 8 रन बनाकर एक नया रिकॉर्ड खड़ा कर दिया।

इंटरनेशनल करियर में 25000 रन पूरे

पूर्व कप्तान विराट कोहली को उनके शानदार प्रदर्शन की वजह से ही रन मशीन कहा जाता है। किंग कोहली आए दिन मैदान पर रिकॉर्ड बनाते रहते हैं। वहीं रविवार को खेले गए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में उन्होंने अपना इंटरनेशनल करियर का 25000 रन पूरे कर लिए। विराट कोहली 25000 रन करने वाले इकलौते खिलाड़ी बन गए हैं। पूर्व कप्तान कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाज नाथन लायन की गेंद पर चौका लगाकर यह रिकॉर्ड बनाया। विराट कोहली के लिए यह पल बहुत ही खास है। वहीं अब इंटनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे खिलाड़ी जो रूट हैं। जो रूट ने अपने इंटरनेशनल क्रिकेट करियर में 17729 रन बनाए हैं। देखा जाए तो जो रूट अब उनसे 7000 रनों से भी ज्यादा पीछे हैं, इतना रन बनाने में अब उन्हें सालों लग जाएगा।

Also Read: IND vs AUS: यह क्या कर दिया Ravichandran Ashwin ने!, लाइव मैच में Mohammed Shami के खींच दिए कान, देखें मजेदार Video

सचिन के इस रिकॉर्ड को किया ध्वस्त

इंटनेशनल क्रिकेट में विराट कोहली का बल्ला जमकर चलता है। ऐसे में अब उन्होंने अपने 25000 रन भी पूरे कर लिए हैं। किंग कोहली ने यह रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर, कुमार संगाकारा, रिकी पोंटिंग, महेला जयवर्धने और जैक कैलिस के बाद हासिल की है। वहीं भारतीय खिलाड़ियों के इस लिस्ट को देखें तो केवल सचिन तेंदुलकर का ही नाम इसमें शामिल है, ऐसे में विराट ने आज उनका भी रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया। सचिन ने यह कारनामा 577 पारियों के दौरान किया था जबकि पूर्व कप्तान विराट ने 549 पारियों में ही इस मुकाम को हासिल कर लिया।

Also Read: IND vs AUS: Ravichandran Ashwin ने पहले सेशन में ही ढाया कहर, कंगारू टीम के दो धाकड़ बल्लेबाज को किया चलता, देखें Video

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Prakash Singh

Prakash Singh

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश DNP India वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026

Arun Jaitley Stadium

फ़रवरी 12, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 11, 2026

Abhishek Sharma

फ़रवरी 11, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 11, 2026