---Advertisement---

IND vs AUS: यह क्या कर दिया Ravichandran Ashwin ने!, लाइव मैच में Mohammed Shami के खींच दिए कान, देखें मजेदार Video

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS) के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का दूसरा मैच दिल्ली के मैदान पर खेला जा रहा है और आज पहले दिन का खेल समाप्त होने तक टीम इंडिया ने अपनी अपनी पकड़ मजबूत बना ली है। वहीं, पहले दिन का खेल समाप्त होने के बाद सोशल मीडिया पर ...

Read more

Avatar of Himanshu Singh

By: Himanshu Singh

Published: फ़रवरी 17, 2023 5:36 अपराह्न

IND vs AUS
Follow Us
---Advertisement---

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS) के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का दूसरा मैच दिल्ली के मैदान पर खेला जा रहा है और आज पहले दिन का खेल समाप्त होने तक टीम इंडिया ने अपनी अपनी पकड़ मजबूत बना ली है। वहीं, पहले दिन का खेल समाप्त होने के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) और तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) के बीच कुछ ऐसा देखने को मिल रहा है जिसे देख आप की हसीं छूट जाएगी।

अश्विन ने खींच दिए शमी के कान

भारतीय टीम के स्पिनर गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन हमेशा मैदान पर कुछ न कुछ ऐसा करते हैं जिसे काफी पसंद किया जाता है। वहीं, अब अश्विन ने तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के कान को खींच दिया है। दरअसल, कंगारू टीम की 9वीं विकेट गिरने के बाद जब सभी खिलाड़ी शमी को शाबाशी दे रहे थे। तभी अश्विन पीछे से आते हैं और वह शमी के कान को मोड़ देते हैं। जिसपर शमी को दर्द होता है और वह पीछे मुड़ कर देखते हैं तो अश्विन को पाते हैं। जिसके बाद दोनों खिलाड़ी हसने लगते हैं। इस वीडियो को सभी क्रिकेट फैंस के द्वारा पसंद किया जा रहा है।

Also Read: IPL 2023: खत्म हुआ क्रिकेट प्रेमियों का इंतजार, इस दिन से शुरू होगा आईपीएल, BCCI ने जारी किया Schedule

यहां देखें वीडियो:

https://twitter.com/NitinKu29561598/status/1626529027388502016

पहले दिन का खेल समाप्त

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी कंगारू टीम मात्र 263 रनों पर ही ढेर हो गई। ऑस्ट्रेलिया टीम की तरफ से केवल उस्मान ख्वाजा और पीटर हैंड्सकॉम्ब ही अच्छी पारी खेल पाए और इन दोनों बल्लेबाजों के दम पर ऑस्ट्रेलिया टीम 263 रन बना पाई। वहीं, जवाब में भारतीय टीम ने दिन का खेल समाप्त होने तक 21 रन बना ली है। वहीं, भारतीय टीम की तरफ से मोहम्मद शमी ने सबसे ज़्यादा विकेट झटके और उन्होंने मात्र 60 रन देकर 4 विकेट चटकाए। वहीं, भारतीय स्पिनरों ने भी शानदार गेंदबाजी की और रवि अश्विन और रविंद्र जडेजा ने 3-3 विकेट झटके।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

भारतीय टीम: रोहित शर्मा (c), केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, रवींद्र जडेजा, श्रीकर भरत (wk), अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज।

ऑस्ट्रेलिया टीम: डेविड वार्नर, उस्मान ख्वाजा, मारनस लाबुस्चगने, स्टीवन स्मिथ, ट्रैविस हेड, पीटर हैंड्सकॉम्ब, एलेक्स केरी (wk), पैट कमिंस (c), नाथन लियोन, टॉड मर्फी, मैथ्यू कुह्नमैन।

Also Read: IND vs AUS: Ravichandran Ashwin ने पहले सेशन में ही ढाया कहर, कंगारू टीम के दो धाकड़ बल्लेबाज को किया चलता, देखें Video

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Himanshu Singh

Himanshu Singh

Himanshu Singh is a content writer and journalist. He writes on multiple niches such as National, Politics and Sports.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

मई 13, 2026

Mumbai Viral Video

मई 13, 2026

Viral Video

मई 13, 2026

Patna Viral Video

मई 13, 2026

Neet Paper Leak

मई 13, 2026

Viral Video

मई 13, 2026