---Advertisement---

LLC Masters 2023: शाहिद अफरीदी ने बीच मैच में महिला अंपायर के साथ ऐसा किया, वायरल हो रहा वीडियो

लीजेंड्स लीग क्रिकेट मास्टर्स (एलएलसी मास्टर्स) के पहले मैच में एशिया लायंस ने इंडिया महाराजा को नौ रन से हरा दिया।

Avatar of Sriya Sri

By: Sriya Sri

Published: मार्च 11, 2023 7:02 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

LLC Masters 2023: गौतम गंभीर की कप्तानी वाली इंडिया महाराजा टीम को LLC Masters 2023 के एक मुकाबले में शाहिद अफरीदी की कप्तानी वाली एशिया लायंस के हाथों हार का सामना करना पड़ा। मैच खत्म होने के बाद एक दिलचस्प घटना घटी।

गलती से महिला अंपायर को गले लगाने वाले थे शाहिद अफरीदी

शाहिद अफरीदी को मैच के बाद हरभजन सिंह को गले लगाते हुए देखा गया और असमंजस की स्थिति में वह महिला अंपायर को गले लगाने वाले थे। लेकिन जब उन्हें पता चला तो वह पीछे हट गए और उनसे हाथ मिलाया। यह वीडियो तुरंत सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो गया।

एशिया लायंस ने इंडियन महाराजाओं को हराया

पहले बल्लेबाजी करते हुए एशिया लायंस टीम के कुछ विकेट जल्दी ही गिर गए थे। तिलकरत्ने दिलशान और असगर अफगान जल्दी ही पवेलियन लौट गए। श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर उपुल थरंगा ने 39 गेंदों में 40 रन बनाए। लेकिन वह मिस्बाह उल हक थे, जिन्होंने टीम को एक अच्छे टोटल तक पहुँचाया। 48 वर्षीय मिस्बाह उल हक ने सिर्फ 50 गेंदों में 73 रनों की पारी खेली। उनकी इस शानदार पारी के दम पर एशिया लायंस ने 20 ओवरों में 165 रन बना दिये। पूरे मैच के दौरान इंडियन महाराजा टीम के गेंदबाज काफी औसत नजर आए। स्टुअर्ट बिन्नी और परविंदर अवाना ने दो-दो विकेट लिए। इंडियन लायंस के कप्तान गौतम गंभीर ने शानदार बैटिंग की लेकिन कोई भी अन्य बल्लेबाज़ उनका साथ नहीं दे पाया। गंभीर ने 39 गेंदों में 54 रन बनाए। इंडियन लायंस टीम के दूसरे सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज़ मुरली विजय रहे। उन्होंने 19 गेंदों में 25 रन बनाए। सुरेश रैना और यूसुफ पठान से काफी उम्मीदें थी क्योंकि वे दोनों हाल ही में ILT20 में खेले थे। लेकिन उनमें से कोई भी प्रभावित नहीं कर सका। सोहेल तनवीर ने हाल ही में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की है। उन्होंने इस मुकाबले में तीन विकेट चटकाए। एशिया लायंस की टीम अंत में ये मैच जीत गई। मिस्बाह उल हक को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

 

Avatar of Sriya Sri

Sriya Sri

मेरा नाम श्रीया श्री है। मैं पत्रकारिता अंतिम वर्ष की छात्रा हूं। मुझे लिखना बेहद पसंद है। फिलहाल मैं डीएनपी न्यूज नेटवर्क में कंटेंट राइटर हूं। मुझे स्वास्थ्य से जुड़ी कई चीजों के बारे में पता है और इसलिए मैं हेल्थ पर आर्टिकल्स लिखती हूं। इसके अलावा मैं धर्म, लाइफस्टाइल, एस्ट्रोलॉजी और एजुकेशन के विषय में भी आर्टिकल लिखती हूं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

RR Vs CSK IPL 2026

मार्च 30, 2026

PSL 2026

मार्च 30, 2026

MI Vs KKR IPL 2026

मार्च 29, 2026

RCB Vs SRH IPL 2026

मार्च 29, 2026

Virat Kohli

मार्च 29, 2026

MS Dhoni

मार्च 28, 2026